हर इच्छा पूरी करने के लिए इस विधि से लगाएं दीपक

Edited By Updated: 09 Mar, 2019 11:37 AM

apply this method to fulfill every wish

दीपक कई प्रकार के होते हैं, जैसे चांदी के दीपक, मिट्टी के दीपक, लोहे के दीपक, तांबे के दीपक, पीतल की धातु से बने हुए दीपक तथा आटे से बनाए हुए दीपक। ज्यादातर मिट्टी के दीपक ही जलाने का प्रचलन है जो

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

दीपक कई प्रकार के होते हैं, जैसे चांदी के दीपक, मिट्टी के दीपक, लोहे के दीपक, तांबे के दीपक, पीतल की धातु से बने हुए दीपक तथा आटे से बनाए हुए दीपक। ज्यादातर मिट्टी के दीपक ही जलाने का प्रचलन है जो अधिक शुभ होते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-सा दीपक किस उद्देश्य से जलाया जाता है।

PunjabKesariआटे का दीपक
किसी भी प्रकार की साधना या सिद्धि के लिए आटे का दीपक जलाते हैं और इसे ही पूजा करने के लिए सबसे उत्तम मानते हैं।

PunjabKesariघी का दीपक
आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए रोजाना घर के देवालय में शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं। आश्रम तथा देवालय में अखंड ज्योत जलाने के लिए भी शुद्ध गाय के घी का या तिल के तेल का उपयोग किया जाता है।

सरसों के तेल का दीपक
शत्रुओं से बचने के लिए भैरव जी के यहां सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए भी सरसों का दीपक जलाते हैं।

फ्री देसी घी लेना है तो 'उनाव' जाएं

PunjabKesariतिल के तेल का दीपक
शनि ग्रह की आपदा से मुक्ति के लिए तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं।

PunjabKesariमहुए के तेल का दीपक
पति की लंबी आयु की मनोकामना को पूर्ण करने के लिए घर के मंदिर में महुए के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

PunjabKesariअलसी के तेल का दीपक
राहू और केतु ग्रहों की दशा को शांत करने के लिए अलसी के तेल का दीपक जलाना चाहिए। 

PunjabKesariचमेली के तेल का तिकोना दीपक
संकटहरण हनुमान जी की पूजा करने के लिए तथा उनकी कृपा आप पर सदैव बनी रहे, इसके लिए चमेली के तेल का तीन कोनों वाला दीपक जलाना चाहिए।

PunjabKesariतीन बत्तियों वाला घी का दीपक
गणेश भगवान की कृपा पाने के लिए रोजाना तीन बत्तियों वाला घी का दीपक जलाना चाहिए।

चार मुख वाला सरसों के तेल का दीपक
भैरव देवता को प्रसन्न करने के लिए चार मुख वाला सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

PunjabKesari

पांच मुखी दीपक
किसी केस या मुकद्दमे को जीतने के लिए भगवान के आगे पांच मुखी दीपक जलाना चाहिए। इससे कार्तिकेय भगवान प्रसन्न होते हैं।

PunjabKesari

सात मुखी दीपक
माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा घर पर बनी रहे, इसके लिए उनके सामने सात मुख वाला दीपक जलाना चाहिए।

PunjabKesari

12 मुख वाला दीपक
शिव भगवान को प्रसन्न करने के लिए घी या सरसों के तेल का आठ या बारह मुख वाला दीपक जलाना चाहिए।

PunjabKesari16 बत्तियों का दीपक
विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए इनके समक्ष रोजाना सोलह बत्तियों का दीपक जलाना चाहिए। दशावतार की पूजा के लिए दशमुख वाला दीपक जलाएं।

गहरा और गोल दीपक
ईष्ट सिद्धि के लिए या ज्ञान प्राप्त करने के लिए एक गहरा और गोल दीपक प्रज्वलित करें।

मध्य से ऊपर की ओर उठा हुआ दीपक
शत्रुओं से बचने या किसी भी आपत्ति के निवारण के लिए मध्य से ऊपर की ओर उठे हुए दीपक का प्रयोग जलाने के लिए करना चाहिए।

ये Habits मौत को देती हैं दावत !

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!