जानिए, कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 Dec, 2018 05:48 PM

aquarius rashifal in hindi 2019

नया साल आपके लिए और आपके परिवार के लिए कैसा होगा यह जानने की उत्सुकता प्रत्येक व्यक्ति को होती है। पंजाब केसरी चन्द्र राशि के आधार पर आपको यह बताने की कोशिश कर रहा है कि आने वाला साल आपके लिए कैसा होगा

ये नहीं देखा तो क्या देखा (video)

PunjabKesari Aquarius Rashifal in hindi 2019
नया साल आपके लिए और आपके परिवार के लिए कैसा होगा यह जानने की उत्सुकता प्रत्येक व्यक्ति को होती है। पंजाब केसरी चन्द्र राशि के आधार पर आपको यह बताने की कोशिश कर रहा है कि आने वाला साल आपके लिए कैसा होगा। आमतौर पर राशि की गणना सूर्य और चन्द्र राशि के आधार पर होती है लेकिन भारतीय पराशर ज्योतिष में चन्द्र राशि को ही मान्यता है और जातक का नाम भी चन्द्र राशि के आधार पर ही तय होता है। यदि आपका नाम गु, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द से शुरू होता है तो आपकी चन्द्र राशि कुम्भ है। कुम्भ राशि के लिए आने वाला साल कुछ ऐसा रहेगा।

PunjabKesari Aquarius Rashifal in hindi 2019जनवरी
घरेलू उलझनों के कारण मन परेशान रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। धन का खर्च भी अधिक होगा। सुखद यात्राओं का आनंद लेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में अनबन हो सकती है। 

PunjabKesari Aquarius Rashifal in hindi 2019

फरवरी
व्यवसाएं में विध्न बाधाएं तथा आय में कमी के योग हैं। कारोबारी कामों को निपटाने के लिए जो भागदौड़ करेंगे, उसका बेहतर नतीजा मिलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना अधिक रहेगी। मेहनत करेंगे तो, तरक्की की नयी राहें खुलेंगी। 

PunjabKesari Aquarius Rashifal in hindi 2019

मार्च
स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक एवं व्यावसायिक उलझनें रहेंगी। कुछ बिगड़े कामों में सुधार होगा। धर्म कर्म में रूचि भी रहेगी। मनोरंजन पर अधिक धन खर्च करने से बजट बिगड़ जाएगा। 

PunjabKesari Aquarius Rashifal in hindi 2019

अप्रैल
शुभ कार्यों पर धन का खर्च होगा। सोच-समझ कर किसी भी काम में हाथ डालें। किसी निकट बंधु से धोखा मिलने के भी संकेत हैं। पुरूषार्थ द्वारा किसी कार्य के बनने से खुशी मिलेगी परंतु आकस्मिक खर्चों के कारण घरेलू उलझनें व परेशानियां होंगी।

मई
धन लाभ एवं उन्नति के अच्छे अवसर मिलने पर अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। किसी शुभ कार्य पर धन खर्च होगा। धार्मिक समागमों में जानें का अवसर भी प्राप्त होगा। विरोधियों को परास्त करने में सफ़ल होंगे।

जून
कुछ सोची योजनाओं में सफलता मिलेगी, बिगड़े काम भी बनेंगे। धर्म-कर्म में रूझान एवं आय के साधन बनते रहेंगे। उच्च अधिकारियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी परंतु खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा।

जुलाई
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकुल रहेगी। शुभ कार्यों पर खर्च अधिक होगा। परिवार के सुख-साधनों में वृद्धि होगी। नए कार्यों की योजना बनेगी। किसी प्रिय के साथ संपर्क स्थापित होगा। छोटे छोटे कार्य निपटाने से लाभ होगा। 

अगस्त
बनते कामों में विध्न एवं धन का खर्च अधिक रहेगा। नए कार्य की योजना बनेगी। अकस्मात धन लाभ के भी अवसर मिलेंगे। श्रावण में सोमवार के व्रत और भगवान शिव की अर्चना करने से शांति एवं लाभ होंगे।

सितम्बर
संघर्ष के बाद धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। उच्चप्रतिष्ठित लोगों के सहयोग से आय के साधनों में वृद्धि एवं शुभ कार्यों पर धन का खर्च अधिक रहेगा। अच्छी सेहत चाहते हैं तो हर रोज़ कसरत करें।

अक्तूबर
परिश्रम एवं उत्साह में वृद्धि होगी। परिवार में किसी शुभ कार्य पर खर्च होगा। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा अच्छा लाभ देगी। पार्टनर का प्यार सारे दुःख-दर्द भुला देगा। कार्तिक महात्मय का पाठ करना शुभ रहेगा।

नवम्बर
आर्थिक हालात आगे से बेहतर होंगे। कारोबार से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर मिलेंगे। जॉब वालों का प्रमोशन हो सकता है। श्री शनि चालीसा का पाठ करना शुभ होगा।

दिसम्बर
धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में दौड़धूप अधिक एवं खर्चों की अधिकता से मन परेशान होगा। विदेशी संबंधों से लाभ के योग हैं। परिवार में शुभ मंगल कार्य भी सम्पन्न होंगे परंतु स्वास्थ्य ढिला एवं गुप्त चिंता बनी रहेगी।    

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!