Edited By Sarita Thapa,Updated: 27 Jul, 2026 08:45 AM

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 सदस्यीय नई विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) का गठन किया है। सूत्रों के अनुसार टीम की कमान लखनऊ रेंज के आई.जी. किरण एस. को सौंपी गई है।
लखनऊ (इंट.): अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 सदस्यीय नई विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) का गठन किया है। सूत्रों के अनुसार टीम की कमान लखनऊ रेंज के आई.जी. किरण एस. को सौंपी गई है। एस.आई.टी. में अयोध्या रेंज के डी.आई.जी. सोमेन बर्मा और अयोध्या के एस.एस.पी. डॉ. गौरव ग्रोवर को सदस्य बनाया गया है।
इससे पहले मामले की जांच आई.ए.एस. अधिकारी विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता वाली एस.आई.टी. कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को सुनवाई के दौरान आपराधिक मामले को देखते हुए आई.पी.एस. अधिकारियों की एस.आई.टी. गठित करने का निर्देश दिया था। सरकार 27 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट के साथ नई एस.आई.टी. के गठन की जानकारी पेश करेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ