Badrinath Dham: बद्रीनाथ के कपाट 18 नवम्बर को होंगे बंद

Edited By Updated: 25 Oct, 2023 07:28 AM

badrinath dham

देहरादून (वार्ता): उत्तराखंड में स्थित प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 18 नवम्बर को बंद कर दिए जाएंगे और इसके साथ ही उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में होने वाली इस वर्ष की चारधाम

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

देहरादून (वार्ता): उत्तराखंड में स्थित प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 18 नवम्बर को बंद कर दिए जाएंगे और इसके साथ ही उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में होने वाली इस वर्ष की चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगा।

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मंगलवार को बताया कि बद्रीनाथ धाम के कपाट 18 नवम्बर को अपराह्न 3.33 बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि विजयादशमी के पावन पर्व पर बद्रीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित एक समारोह में धर्माचार्यों तथा तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति में पंचांग गणना के पश्चात कपाट बंद होने की तिथि और समय निर्धारित किया गया। अजय ने बताया कि समारोह का साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु धाम में उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!