गुजरात में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत, राजकोट से सभी लोग पैदल बहुचराजी मंदिर जा रहे थे

Edited By Updated: 14 Apr, 2026 12:22 PM

bahucharaji temple

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। लखतर के पुलिस निरीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि यह घटना लखतर-विरमगाम राजमार्ग पर देर रात करीब 1.30...

सुरेंद्रनगर (प.स.): गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। लखतर के पुलिस निरीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि यह घटना लखतर-विरमगाम राजमार्ग पर देर रात करीब 1.30 बजे उस समय घटी, जब तीर्थयात्रियों का एक समूह राजकोट से बहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था। 

उन्होंने बताया कि जिले के लखतर तालुका के भास्करपारा गांव के बाहरी इलाके में एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए श्रद्धालुओं को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि 6 तीर्थयात्री और सड़क किनारे खड़े एक डम्पर चालक की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में 4 महिलाएं शामिल हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!