उज्जैन में शनि जयंती का भव्य आयोजन, नवग्रह मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Edited By Updated: 17 May, 2026 01:43 PM

ujjain navgrah temple news

श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री नवग्रह मंदिर में शनिवार को शनि जयंती महापर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Ujjain Navgrah Temple news : श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री नवग्रह मंदिर में शनिवार को शनि जयंती महापर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शनिदेव के दर्शन और पूजन के लिए दूर-दूर से भक्त उज्जैन पहुंचे। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान, पूजन और भजन-कीर्तन का आयोजन होता रहा, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।

शनि जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं ने नवग्रह मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर शनिदेव से सुख-समृद्धि और जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना की। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। देर शाम भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर जयकारों और घंटियों की ध्वनि से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से आरती में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आरती के पश्चात भक्तों को प्रसादी वितरित की गई। महोत्सव के दौरान पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा।

(विशाल ठाकुर)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!