Edited By Sarita Thapa,Updated: 01 Jun, 2025 07:00 AM

Bangles Mistakes: महिलाएं अपनी सुंदरता को चार-चांद लगाने के लिए चूड़ियां पहनती है। शादीशुदा महिलाओं के लिए चूड़ियां शुभता और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं। चूड़ियां सिर्फ महिलाओं के आभूषण नहीं हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ज्योतिष शास्त्र में इसका...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Bangles Mistakes: महिलाएं अपनी सुंदरता को चार-चांद लगाने के लिए चूड़ियां पहनती है। शादीशुदा महिलाओं के लिए चूड़ियां शुभता और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं। चूड़ियां सिर्फ महिलाओं के आभूषण नहीं हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ज्योतिष शास्त्र में इसका एक विशेष महत्व है। चूड़ियां सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि हमारे जीवन और संबंधों पर भी असर डालती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चूड़ियां पहनते वक्त कुछ गलतियां पति के धन और परिवार के सुख-शांति को प्रभावित कर सकती है। तो आइए जानते हैं कि चूड़ियां पहनते समय किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

गलत हाथ पर चूड़ियां पहनना
ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि दोनों हाथों की ऊर्जा अलग-अलग होती है। दाहिने हाथ को पुरुषात्मक ऊर्जा और बाएं हाथ को स्त्री ऊर्जा कहा जाता है। इसलिए विवाहित महिलाओं को हमेशा बाएं हाथ में चूड़ियां पहननी चाहिए।
सही संख्या में चूड़ियां नहीं पहनना
ज्योतिष शास्त्र में चूड़ियों की संख्या को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सुहागिन महिलाओं को दोनों हाथों में कम से कम 11 या फिर 21 की संख्या में चूड़ियां पहननी चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के जीवन में सामंजस्य और समृद्धि बनी रहती है।

टूटी हुई या जंग लगी चूड़ियां पहनना
शादीशुदा महिलाओं को चूड़ियां पहनते समय उनकी स्थिति और स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। टूटी हुई या जंग लगी चूड़ियां पहनना अशुभ माना जाता है। ऐसी चूडियां सुंदरता को तो प्रभावित करती है, बल्कि यह पति के धन और समृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।
