Edited By Sarita Thapa,Updated: 16 Mar, 2026 01:21 PM

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले दान को सुव्यवस्थित करने के लिए 16 नई स्टील दानपेटियों का मॉडल तैयार किया है। इन आधुनिक दानपेटियों को मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर निकास द्वार तक रणनीतिक स्थानों पर स्थापित किया जाएगा।
Banke Bihari Mandir : मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले दान को सुव्यवस्थित करने के लिए 16 नई स्टील दानपेटियों का मॉडल तैयार किया है। इन आधुनिक दानपेटियों को मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर निकास द्वार तक रणनीतिक स्थानों पर स्थापित किया जाएगा। ये दानपेटियां उच्च गुणवत्ता वाले स्टील से बनाई जा रही हैं, जो टिकाऊ होने के साथ-साथ दिखने में भी आधुनिक और स्वच्छ हैं।
मंदिर में आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए, रेलिंग के पास इन पेटियों को इस तरह लगाया जाएगा कि भक्त बिना किसी बाधा के अपनी दान राशि अर्पित कर सकें। स्टील की इन दानपेटियों को सुरक्षा के लिहाज से काफी मजबूत बनाया गया है, जिससे दान राशि सुरक्षित रहे और प्रबंधन में आसानी हो। मंदिर में हाल ही में भीड़ नियंत्रण के लिए लगाई गई स्टील की रेलिंग के साथ ही इन दानपेटियों को भी संयोजित किया जाएगा, ताकि मंदिर परिसर व्यवस्थित दिखे।
भक्तों के लिए राहत
वृंदावन में हर दिन हजारों श्रद्धालु उमड़ते हैं। ऐसे में दान देने के लिए एक व्यवस्थित जगह होने से न केवल मंदिर के अंदर की भीड़ कम होगी, बल्कि भक्तों का अनुभव भी और अधिक सुखद होगा। मॉडल पास होने के बाद जल्द ही इन्हें मंदिर परिसर में फिट कर दिया जाएगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ