Edited By Sarita Thapa,Updated: 20 Apr, 2026 11:24 AM

आज वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं में एक अगल उत्साह देखने को मिल रहा, क्योंकि साल भर में एक बार यानी अक्षय तृतीया के दिन ठाकुर जी अपने भक्तों को चरण दर्शन करने का सौभाग्य देते हैं।
Banke Bihari Mandir news : आज वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं में एक अगल उत्साह देखने को मिल रहा, क्योंकि साल भर में एक बार यानी अक्षय तृतीया के दिन ठाकुर जी अपने भक्तों को चरण दर्शन करने का सौभाग्य देते हैं। साल भर के लंबे इंतजार के बाद अब वो घड़ी आ गई है, जब देश-दुनिया से आए लोगों को आज के दिन बिहारी जी के चरणों का दर्शन करें, जो बार भारी आभूषणों और कपड़ों से ढका रहते हैं।
क्यों खास है आज का दिन?
शास्त्रों और ब्रज की परंपरा के अनुसार, अक्षय तृतीया ही एक ऐसा दिन है, जब भक्तों को सालों के लंबे इंतजार के बाद ठाकुर जी के चरणों का दर्शन करवाया जाता है। इस दिन बिहारी जी के चरणों की एक झलक पाने के लिए देश-दुनिया से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। माना जाता है कि आज के दिन बिहारी जी के चरण दर्शन करने से सभी पापों का नाश होता है और अक्षय पुण्य की प्रप्ति होती है।
मंदिर में विशेष इंतजाम
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में बिहारी जी के चरणों के दर्शन साल में एक बार होते हैं। आज यानी 20 अप्रैल, 2026 अक्षय तृतीया के दिन ठाकुर जी के चरण दर्शन के लिए मंदिर के कपाट सुबह 06 बजे से ही खोल दिए गए हैं और यह शाम तक खिले रहेंगे। इस बीच कभी भी श्रद्धालु बांके बिहारी जी के चरण दर्शन कर सकते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए कई पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की कोई परेशानी न हों और आराम से इस शुभ अवसर का लाभ उठाया जा सके। भीषण गर्मी से राहत देने के लिए शाम के समय बिहारी जी के पूरे शरीर पर मलयागिरी चन्दन का लेपन किया जाएगा, जो अपने आप में एक अलौकिक दृश्य होता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ