कछुए की अंगूठी के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Edited By Updated: 26 Feb, 2020 12:35 PM

benefits of turtle ring

जिस तरह वास्तु का प्रचलन लोगों में काफी हो गया है, ठीक वैसे ही फेंगशुई को भी लोग पसंद करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जिस तरह वास्तु का प्रचलन लोगों में काफी हो गया है, ठीक वैसे ही फेंगशुई को भी लोग पसंद करते हैं। फेंगशुई में ऐसी बहुत सी चीज़ों के बारे में बताया गया, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन में कई तरह के बदलाव कर सकता है। फेंगशुई में जिस तरह से लाफिंग बुद्धा, तीन टांगों वाले मेढ़क और चीनी सिक्कों का महत्व होता है उसी तरह से कछुए की अंगूठी का भी विशेष महत्व होता है। रत्नों से बनी हुई अंगूठी तो हर कोई पहनना पसंद करता है, लेकिन कछुए की अंगूठी के फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।  
PunjabKesari
माना जताा है कि कछुए की अंगूठी धारण करने से वास्तुशास्त्र दूर होता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा के स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा आती है।
Follow us on Twitter
ज्योतिष शास्त्र में कछुए को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, इसलिए इसको पहनने से घर पर धन और सुख-समृद्धि आती है। अगर घर का हर सदस्य इस पहन ले तो उसे सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है। 
Follow us on Instagram
वास्तु के अनुसार कछुआ शान्ति और धैर्य का प्रतीक माना जाता है इसलिए इसकी अंगूठी पहनने से मनुष्य के अंदर धैर्य और शान्ति आती है। लेकिन एक बात का ध्यान जरूर रखें कि कछुए की अंगूठी को केवल चांदी की धातु से ही बनवाना चाहिए तभी शुभ फल की प्राप्ति होती है।
PunjabKesari
कछुए की अंगूठी को दाएं हाथ में ही पहननी चाहिए। बाएं हाथ में पहनने से इसका लाभ नहीं मिलता। अंगूठी को हमेशा तर्जनी और बीच की उंगली में पहनना चाहिए। इसे पहनते वक्त इस बात का ध्यान देना चाहिए कछुए का सिर बाहर की ओर होना चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!