Buddha Purnima 2025: बुद्ध पूर्णिमा के दिन करें ये अचूक उपाय, किस्मत बदलने में नहीं लगेगी बिल्कुल भी देर

Edited By Updated: 09 May, 2025 08:56 AM

buddha purnima 2025

पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। इस दिन चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं के साथ आसमान में चमकता है और इसका प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग पड़ता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Buddha Purnima 2025:  पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। इस दिन चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं के साथ आसमान में चमकता है और इसका प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग पड़ता है। यदि आप अपनी राशि अनुसार कुछ खास उपाय करते हैं, तो यह आपकी किस्मत बदलने में सहायक हो सकता है। आइए जानते हैं, पूर्णिमा के दिन किस राशि के जातकों को कौन से उपाय करने चाहिए।

मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए पूर्णिमा के दिन हनुमान जी की पूजा अत्यंत लाभकारी मानी जाती है। इस दिन लाल वस्त्र पहनें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। संभव हो तो किसी मंदिर में नारियल चढ़ाएं। इससे जीवन में आ रही कठिनाइयां दूर होंगी और ऊर्जा का संचार होगा।

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा और सफेद फूलों का अर्पण शुभ माना जाता है। घर में शंख बजाएं और ऊं महालक्ष्म्यै नमः  मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों के लिए पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और घर में तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं।

PunjabKesari Buddha Purnima 2025

कर्क राशि
कर्क राशि के लिए चंद्रमा का विशेष महत्व है। पूर्णिमा के दिन चंद्र देव को जल अर्पित करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

सिंह राशि 
सिंह राशि वालों बुद्ध पूर्णिमा के दिन महादेव की पूजा करनी चाहिए। शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं, ऐसा करने से आपके जीवन की रुकावटें दूर होंगी। 

कन्या राशि
कन्या राशि के जात
कों को भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। दूर्वा घास और मोदक का भोग लगाएं। इससे बुद्धि और विवेक में वृद्धि होगी।

तुला राशि
तुला राशि के लिए माता दुर्गा की पूजा विशेष लाभकारी मानी जाती है। इस दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और लाल चूड़ियां अर्पित करें।

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों को महाकाली की पूजा करनी चाहिए। इस दिन काले तिल और काले वस्त्र का दान करें।

PunjabKesari Buddha Purnima 2025

धनु राशि
धनु राशि के लिए बृहस्पति देव की पूजा करनी चाहिए। इस दिन पीले वस्त्र पहनें और गुरु मंत्र का जाप करें।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनिदेव की पूजा लाभकारी होती है। काले तिल और लोहे के बर्तन का दान करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शिवजी की पूजा और रुद्राभिषेक करना शुभ माना जाता है। इस दिन काले तिल और जल से अभिषेक करें।

मीन राशि 
मीन राशि वालों को भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए। इस दिन पीले फूल और हल्दी चढ़ाएं।

PunjabKesari Buddha Purnima 2025
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!