Edited By Sarita Thapa,Updated: 13 Aug, 2026 05:07 PM
बुध जो बुद्धि के कारक हैं, जो इंटेलिजेंस के कारक हैं। राशि बदलेंगे 22 अगस्त को और 7 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे। अब बुध के इस गोचर का छह राशियों को बहुत फायदा होने जा रहा है। वह छह राशियां कौन सी हैं।
Budh Transit 2026 : बुध जो बुद्धि के कारक हैं, जो इंटेलिजेंस के कारक हैं। राशि बदलेंगे 22 अगस्त को और 7 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे। अब बुध के इस गोचर का छह राशियों को बहुत फायदा होने जा रहा है। वह छह राशियां कौन सी हैं। अब बुध का जब गोचर होगा तो सिंह राशि में होगा। तो कर्क राशि के जातकों के लिए जो है वह सिंह राशि में बुध का गोचर दूसरे भाव में होगा यानी कि धन भाव में। यहां पर कर्क राशि के जातकों के लिए धन की वृद्धि हो सकती है। हालांकि कर्क राशि के जातकों के लिए बुध जो है वह 12वें भाव के स्वामी होते हैं, जो विदेश से जुड़ा हुआ भाव है और तीसरे भाव के स्वामी होते हैं जो विदेश पराक्रम का भाव है। यानी कि विदेश से धन का लाभ हो सकता है। किसी न किसी तरीके से कोई आपका पैसा फंसा हुआ है विदेश में। कोई कहीं पर आपने अप्लाई किया हुआ है। कोई इमीग्रेशन का काम है। कोई एमएसी में आपने अप्लाई किया हुआ है। वहां से संबंधित चीजें आपको उसका असर देखने को मिल सकता है। विदेश यात्रा भी संभव है। इस अवधि में आपको भाइयों से मित्रों से सहयोग मिलता हुआ नजर आ सकता है। यह बुध का गोचर आपके लिए करेगा क्योंकि दूसरे भाव में धन भाव में बैठकर बुध अच्छा जो है वह धन लाभ करवाएंगे। यह होगा कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर काफी अच्छा होने जा रहा है। वृषभ राशि के जातकों के लिए यह भाव चौथे भाव में होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जिन जातकों ने मकान बनाने की जो है प्लानिंग की हुई है या फिर प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग की हुई है। कुछ एसेट क्रिएशन की प्लानिंग की हुई है। कुछ कार खरीदना चाहते हैं उनके लिए यह एक अच्छा योग हो जाएगा। उसका कारण यह है कि बुध यहां पर पांचवें भाव के स्वामी आपकी राशि के मित्र स्वामी होकर केंद्र में बैठ जाएंगे। तो यहां पर आपको एसेट क्रिएशन से संबंधित प्रॉपर्टी से संबंधित चीजें काफी फायदा दे सकती हैं। इसके अलावा आपकी मदर की हेल्थ से संबंधित कुछ चीजें चल रही हैं। वहां पर भी आपको राहत मिलती हुई नजर आएगी। बुध कि 10वें भाव को देखेंगे तो कर्म क्षेत्र में यानी कि आप कारोबार करते हैं, आप ट्रेडिंग करते हैं, कुछ भी आप काम करते हैं, वहां पर आपका प्रभाव बढ़ता हुआ नजर आएगा। बुध एक्चुअल में दवें भाव के कारक ग्रह होते हैं, तो दसवें भाव के कारक होने के कारण अपने भाव को देखेंगे तो अल्टीमेटली कारोबार में वृद्धि करेंगे। आपकी नौकरी जहां पर भी आप जॉब करते हैं वहां पर आपका प्रभाव बढ़ाने का काम करेंगे। यह आपके लिए काफी जो है वह फायदेमंद हो सकता है और यह गोचर आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। यह टॉरस यानी कि वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर चौथे भाव में होगा। चौथे भाव का बुध का गोचर बहुत शुभ फल करता है। इसके बाद देखेंगे तो बुध जो है वह छठे भाव में गोचर करेंगे।
मीन राशि
बुध दोनों केंद्रों के स्वामी हो जाते हैं। बुध आपकी कुंडली में एक तो सप्तम भाव के स्वामी रहेंगे। यानी कि जो पार्टनरशिप का भाव है। जो लोग पार्टनरशिप में काम करना चाहते हैं उनका पार्टनरशिप में काम अच्छा हो सकता है। इसके अलावा कारोबार से संबंधित चीजें जो है वह अच्छी रहेंगी। उसका कारण यह है कि जो सातवां भाव होता है वह दशम से दशम होता है। यानी कि कर्म का वह भाव होता है। तो प्रॉपर्टी से संबंधित चीजें, रियलस्टेट से संबंधित चीजें, आपके कारोबार से संबंधित चीजें, आपके लाइफ पार्टनर से संबंधित चीजें काफी बेटर हो जानी चाहिए। यदि आपका कोई पुराना पैसा फंसा हुआ है, तो वह पैसा भी वापस आ सकता है। क्योंकि छठा भाव कर्ज का भाव होता है। किसी के ऊपर पैसा कर्ज चढ़ा हुआ है, तो कर्ज से संबंधित चीज़ें भी जो है वह ठीक हो सकती हैं। विदेश से फ़ायदा आपको डेफ़िनेटली हो सकता है इस अवधि के दौरान। क्योंकि 12वें भाव के ऊपर जो है वह बुध की दृष्टि रहेगी। कि जो लोग ट्रेडिंग करते हैं उनको ट्रेडिंग में भी लाभ मिल सकता है इस अवधि के दौरान। तो यह गोचर जो है वो काफी अच्छा होने जा रहा है। आपके मीन राशि के जातकों के लिए धन के लिहाज से, पैसे के लिहाज से, कारोबार के लिहाज से। अगली राशि जिसको इसका लाभ होने जा रहा है वो मकर राशि है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए बुध भाग्य स्थान के स्वामी हैं। भाग्य स्थान के स्वामी का शुभ गोचर में आ जाना डेफिनेटली अच्छा जो है वो फल करता है। और आठवां भाव सडन प्रॉफिट का भाव होता है। यानी कि अचानक धन लाभ का भाव होता है। तो अचानक कहीं से कहीं ना कहीं से आपको धन लाभ हो सकता है। और बुध यहां पर बैठेंगे तो दूसरे भाव को देखेंगे। धन का भाव है वह। तो धन भाव के ऊपर बुध की दृष्टि भाग्य स्थान का स्वामी धन भाव को देखेगा। अष्टम में बैठा है। छुपाए धन का हुआ भाव भाव होता है। तो छुपा धन यानी कि अचानक से मिलने वाला धन और अध्यात्म की तरफ यह आपको समय आप लेके जाएगा क्योंकि नौवा भाव अध्यात्म से भी जुड़ा होता है। कुछ धार्मिक यात्रा भी संभव है इस दौरान तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा और जिनकी कुंडली में इस राशि के जितने भी जातक हैं जिनके ऊपर कोई कर्ज की स्थिति है या कोई बीमारी की स्थिति है वहां पर भी आप देखेंगे कि राहत मिलती हुई नजर आएगी क्योंकि छठे भाव के स्वामी भी बनते हैं बुध आपके लिए। तो कोई कोर्ट केस है वहां पर भी आप देखिएगा कि राहत मिलती हुई आपको नजर आ सकती है। यह रहेगा मकर राशि के जातकों के लिए बुध के गोचर का प्रभाव और आगे यदि हम देखते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यदि हम देखेंगे तो यह गोचर 10वें भाव में आ जाएगा। तो कर्म भाव में बुध का गोचर यानी कि कारोबार में वृद्धि करेगा। सबसे पहले कोई एसेट क्रिएशन यहां पर करवा सकता है। यदि आप प्लॉट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। कोई कोई प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। कुछ फ्लैट लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो वहां पर आप यह देखेंगे कि यह एग्जीक्यूशन होती हुई आपको नजर आ सकती है। यहां पर आपके लिए कुंडली में 11वें भाव के स्वामी हैं। जिनको प्रमोशन पेंडिंग है। चाहे वह पॉलिटिकल प्रमोशन है या ऑफिस में प्रमोशन है या फिर बहुत सारी चीजें हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ी हुई होती हैं। वहां पर आपको देखेंगे कि लाभ मिलता हुआ नजर आएगा। 11वां भाव आय का भाव होता है। आय में वृद्धि डेफिनेटली बुध यहां पर करेंगे आपके लिए। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए। तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर 11वें भाव में होगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को जो है वह संतान पक्ष से फायदा मिलता हुआ नजर आ सकता है। यदि आपकी संतान छोटी है तो आप देखेंगे कि कुछ ना कुछ अचीवमेंट हो सकती है। यदि बड़ी है तो वहां पर आप देखेंगे कि संतान पक्ष से आपको अच्छी खबर मिलने को सुनने को मिल सकती है और विदेश से डेफिनेटली आपको कोई ना कोई फायदा इस अवधि में हो सकता है। सिंह राशि, तुला राशि के जातकों के लिए रहेगा और तुला राशि के जातकों के लिए भी यदि कोई तरक्की का मामला कुछ पेंडिंग पड़ा हुआ है तो वहां पर भी पेंडेंसिंग आपकी निकलती हुई नजर आएगी क्योंकि 11वां भाव खुद तरक्की का भाव होता है। आय का भाव होता है। सामाजिक प्रतिष्ठा का भाव होता है। तो यहां पर बुध का गोचर आपके लिए डेफिनेटली अच्छे फल करके जाएगा। यह छह राशियां हैं जिनके लिए बुध जो है इस गोचर के दौरान सिंह राशि के गोचर के दौरान डेफिनेटली काफी अच्छा फायदा जो है वह करके जाएंगे। जिनकी कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है उनको दो काम करने चाहिए। बुध ग्रीनरी के कारक है। एक पेड़ लगा दीजिए। एक पेड़ लगाकर जितना उसकी सेवा करेंगे उतना आपका बुध अच्छा होता जाएगा।
उपाय- बुध एकेडमिक एजुकेशन के कारक हैं। किसी एक बच्चे की हेल्प जरूर करिए एजुकेशन में। वह हेल्प आपकी एक पेंसिल के रूप में हो सकती है। स्टेशनरी के रूप में हो सकती है। ट्यूशन फ़ीस के रूप में हो सकती है। स्कूल यूनिफार्म के रूप में हो सकती है। स्कूल बैग के रूप में हो सकती है। यह दो रेमेडीज बुध की अच्छी हैं। बाकी शास्त्रों में कुछ रेमेडीज दी गई हैं। ओम बम बुद्धाय नमः का जप दिया गया है। हरी चीजों का दान बताया गया है। हरी मूंग की दाल का दान आप कर सकते हैं।