आने वाले 5 दिन होंगे बेहद खास, ये 3 ग्रह बदल रहे हैं चाल!

Edited By Jyoti,Updated: 14 Jul, 2021 11:41 AM

change in planets positions

अगर आपकी ग्रह नक्षत्रों और ज्योतिष में रुचि है तो आने वाले 5 दिन बेहद खास रहने वाले हैं। इस दौरान विलक्षण संयोग बनने जा रहे हैं जिनका खगोलीय दृष्टि से भी बहुत महत्त्व रहेगा। 5 दिनों के भीतर 3

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अगर आपकी ग्रह नक्षत्रों और ज्योतिष में रुचि है तो आने वाले 5 दिन बेहद खास रहने वाले हैं। इस दौरान विलक्षण संयोग बनने जा रहे हैं जिनका खगोलीय दृष्टि से भी बहुत महत्त्व रहेगा। 5 दिनों के भीतर 3 ग्रहों की चाल बदलने जा रही है जो सभी राशियों को प्रभावित करेगी। 16 जुलाई को ज्योतिष में आत्मा का कारक माने जाने वाले सूर्य  शाम 04 बजकर 41 मिनट पर बुध की मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा की  कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और  कर्क राशि में सूर्य 17 अगस्त  तक रहेंगे। ग्रहों के राजा सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने के ठीक अगले दिन यानी 17 जुलाई (शनिवार) को शुक्र सिंह राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश 17 जुलाई की सुबह 09 बजकर 13 मिनट पर होगा। शुक्र इस राशि में 11 अगस्त 2021 तक रहेंगे। 

इसके 3 दिन बाद 20 जुलाई को मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे जहां पर शुक्र के साथ उनका कंबीनेशन बनेगा । मंगल 6 सितंबर तक यही सिंह राशि में रहेंगे। इस तरह 5 दिनों के भीतर तीन महत्वपूर्ण ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों प्रभावित होंगी। किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा। आइए जानें इसके बारे विस्तार से-

मेष राशि वाले व्यापारियों को  तीन ग्रहों के राशि परिवर्तन का लाभ होगा। साथ ही ललित कला, मीडिया, आतिथ्य और नाटक आदि की शिक्षा अर्जित कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए भी यह समय अच्छा है। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। 

वृष राशि वालों के लिए ग्रहों का गोचर मिलाजुला रहने वाला है । अभी इन्वेस्टमेंट से बचना होगा और कार्यस्थल पर सहयोगीयों के साथ टकराव से भी बचना होगा। स्वास्थ्य पक्ष का भी खास खयाल रखना होगा। अचानक धन खर्च का योग भी बन रहा है।

मिथुन राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। धन- लाभ होगा। कार्यों में सफलता के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की भी संभावना है।

कर्क राशि वालों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और अनावश्यक  यात्रा से भी बचना होगा। बीमारियों से भी सावधान रहना होगा और घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखना होगा। अगर पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो अपने पार्टनर के साथ थोड़ा कहासुनी हो सकती है। मामले को तूल देने से बचना होगा।

सिंह राशि वालों के जीवन सुख-शांति की वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। शुक्र के प्रभाव से बिगड़े काम बनेंगे। इस दौरान आप दूसरों के प्रति स्नेही और उदार रहेंगे। इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ रहेगा।

कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों का गोचर मिलाजुला रहने वाला है। आय का कोई नया सोर्स विकसित हो सकता है। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। परंतु बुजुर्गों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है और दवाओं पर खर्च करना पड़ सकता है।

तुला राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यक्षेत्र में तारीफ मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। करियर में तरक्की के प्रबल योग बनेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। वाहन या संपत्ति का सुख मिल सकता है। लेन- देन और निवेश करने के लिए भी समय शुभ है।

वृश्चिक राशि के जातकों को धन- लाभ हो सकता है। लेन- देन और निवेश से फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। नया वाहन या मकान ले सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। छात्रों के लिए समय उत्तम है।

धनु राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।निवेश के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र संबंधी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष  मजबूत होगा।  विद्यार्थियों के लिए भी समय बढ़िया रहेगा। घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष खयाल रखना होगा। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन- लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।

मीन राशि वाले नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। पद प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेगी। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना ठीक नहीं रहेगा।

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!