Char Dham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा में यात्रियों को मिलेगा हेल्थ प्रोटेक्शन, ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल रखेगा हर पल नजर

Edited By Updated: 17 Mar, 2026 08:41 AM

char dham yatra 2026

Char Dham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए राज्य सरकार ने इस बार खास इंतजाम किए हैं। यात्रा में आने वाले हर श्रद्धालु की सेहत पर नजर रखने के लिए ‘ई-स्वास्थ्य धाम’ पोर्टल के माध्यम...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Char Dham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए राज्य सरकार ने इस बार खास इंतजाम किए हैं। यात्रा में आने वाले हर श्रद्धालु की सेहत पर नजर रखने के लिए ‘ई-स्वास्थ्य धाम’ पोर्टल के माध्यम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए यात्रा मार्ग पर 177 एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर हेली एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। टिहरी क्षेत्र में एक बोट एंबुलेंस और एक हेली एंबुलेंस भी सक्रिय रहेगी, जिसका संचालन एम्स ऋषिकेश के सहयोग से किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आपात स्थिति में तीर्थयात्रियों तक चिकित्सा सहायता कम से कम समय में पहुंच सके।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार का लक्ष्य चारधाम यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। इसके लिए यात्रा मार्गों, प्रमुख पड़ावों और चारों धामों पर स्थायी व अस्थायी चिकित्सा केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट और 33 हेल्थ स्क्रीनिंग प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी, खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने वाली समस्याओं जैसे सांस लेने में दिक्कत या थकान आदि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा यात्रा के दौरान चिकित्सा सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए 16 विशेषज्ञ डॉक्टर, 46 मेडिकल ऑफिसर और 85 पैरामेडिकल स्टाफ को 15 दिन के रोस्टर के आधार पर तैनात किया जाएगा। वहीं यात्रियों की सहायता के लिए मार्ग पर 100 स्वास्थ्य मित्र भी मौजूद रहेंगे, जो जरूरत पड़ने पर प्राथमिक मदद और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

इन सभी व्यवस्थाओं का उद्देश्य यह है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में अपनी यात्रा पूरी कर सकें और किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में उन्हें तुरंत और प्रभावी चिकित्सा सहायता मिल सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!