Char Dham Yatra 2026 : चारधाम यात्रियों के लिए खुशखबरी, एक क्लिक में मिलेगी पूजा, दर्शन और यात्रा की हर डिटेल

Edited By Updated: 28 Mar, 2026 08:32 AM

char dham yatra 2026

Char Dham Yatra 2026 : बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अपनी आधिकारिक वेबसाइट को अपडेट और आधुनिक बनाने की तैयारी में है, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा और मंदिरों में होने वाली पूजा-अर्चना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी एक ही...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Char Dham Yatra 2026 : बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अपनी आधिकारिक वेबसाइट को अपडेट और आधुनिक बनाने की तैयारी में है, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा और मंदिरों में होने वाली पूजा-अर्चना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी एक ही स्थान पर मिल सकेगी। यात्रा शुरू होने से पहले वेबसाइट पर सभी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करा दी जाएंगी।

बीकेटीसी के अंतर्गत बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम सहित कुल 47 मंदिर आते हैं। इन सभी मंदिरों में पूजा-पाठ और दर्शन की व्यवस्था समिति के माध्यम से ही कराई जाती है। अभी वेबसाइट तो मौजूद है, लेकिन कई वर्षों से इसे अपडेट नहीं किया गया था, जिसके कारण श्रद्धालुओं को पूजा, दर्शन और अन्य सुविधाओं से संबंधित जानकारी सही समय पर नहीं मिल पाती थी।

समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि वेबसाइट को अब पूरी तरह अपग्रेड किया जा रहा है। नई वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालुओं को पूजा व्यवस्था, दर्शन, विशेष पूजा शुल्क, ऑनलाइन बुकिंग और समिति के विश्राम गृहों की जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी। इससे चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी और उन्हें जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!