Chardham Yatra 2026 : बाबा केदार के भक्तों के लिए बड़ी खबर ! अप्रैल के पहले हफ्ते से शुरू हो रही है हेली सेवा की बुकिंग

Edited By Updated: 09 Mar, 2026 09:28 AM

chardham yatra 2026

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण हेलीकॉप्टर सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होने की पूरी संभावना है।

Chardham Yatra 2026 : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण हेलीकॉप्टर सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होने की पूरी संभावना है। हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग केवल उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की अधिकृत वेबसाइट या IRCTC के माध्यम से ही की जाएगी।

हर साल कई लोग फर्जी वेबसाइटों के जरिए टिकट बुक करने के नाम पर ठगी का शिकार होते हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि श्रद्धालु केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें। हेलीकॉप्टर टिकट बुक करने से पहले चारधाम यात्रा के लिए Registration कराना अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के आप टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

बुकिंग के लिए जरूरी बातें
सीमित स्लॉट: हेलीकॉप्टर के टिकट बहुत सीमित होते हैं और बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाते हैं, इसलिए आपको समय का विशेष ध्यान रखना होगा।

इन रूटों से मिलेगी सेवा: आमतौर पर गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी जैसे बेस कैंपों से केदारनाथ के लिए उड़ानें संचालित की जाती हैं।

किराया: सरकार द्वारा तय किया गया किराया ही मान्य होगा, जिसमें पिछले साल की तुलना में मामूली बदलाव हो सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!