Char Dham Yatra 2026 Update : बदरी-केदार धाम में बढ़ सकता है विशेष पूजा का शुल्क, जल्द हो सकता है बड़ा फैसला

Edited By Updated: 05 Mar, 2026 03:59 PM

char dham yatra 2026 update

Char Dham Yatra 2026 Update : आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा कराने के शुल्क में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। इस संबंध में प्रस्ताव बदरी-केदार मंदिर समिति की आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा, जहां इस पर...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Char Dham Yatra 2026 Update : आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा कराने के शुल्क में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। इस संबंध में प्रस्ताव बदरी-केदार मंदिर समिति की आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा, जहां इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

दरअसल, चारधाम यात्रा के दौरान हर साल दोनों धामों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि मंदिरों में सामान्य दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता लेकिन विशेष पूजा-अर्चना के लिए समिति द्वारा पहले से निर्धारित शुल्क लिया जाता है।

केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक पूजा के लिए पांच श्रद्धालुओं से करीब 7200 रुपये लिए जाते हैं। वहीं अभिषेक पूजा के लिए 9500 रुपये, लघु रुद्राभिषेक के लिए 6100 रुपये और षोडशोपचार पूजा के लिए 5500 रुपये निर्धारित हैं। इसके अलावा अष्टोपचार पूजा के लिए पांच श्रद्धालुओं से लगभग 950 रुपये और पूरे दिन की विशेष पूजा के लिए करीब 28,600 रुपये शुल्क तय किया गया है।

इसी प्रकार बदरीनाथ धाम में महाभिषेक पूजा के लिए प्रति श्रद्धालु लगभग 4700 रुपये और अभिषेक पूजा के लिए 4500 रुपये शुल्क लिया जाता है। पूरे दिन की पूजा के लिए करीब 12 हजार रुपये निर्धारित हैं, जबकि श्रीमद्भागवत पाठ कराने के लिए लगभग 51 हजार रुपये का शुल्क लिया जाता है।

सूत्रों के अनुसार पिछले कई वर्षों से विशेष पूजा के शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन तीर्थयात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या और वर्तमान व्यवस्थाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बीकेटीसी अब इन शुल्कों में संशोधन करने पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि समिति की अगली बैठक में इस विषय पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!