Chhath Puja 2024: छठ पूजा महापर्व का दूसरा दिन आज, शुरू होगा व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास

Edited By Updated: 06 Nov, 2024 07:41 AM

chhath puja 2024

छठ पूजा महापर्व के दूसरे दिन को खरना के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रती स्नान कर दिनभर उपवास रखकर शाम को खरना पूजा करेंगे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chhath Puja 2024: छठ पूजा महापर्व के दूसरे दिन को खरना के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रती स्नान कर दिनभर उपवास रखकर शाम को खरना पूजा करेंगे। खरना पूजा के लिए प्रसाद के तौर पर गुड़ और चावल की खीर व ठेकुआ बनाई जाती है। ठेकुआ व खीर का प्रसाद कुल देवता और छठ मईया को अर्पित किया जाएगा। 

उसके बाद पूरे परिवार के साथ प्रसाद के तौर पर खीर व ठेकुआ को ग्रहण करेंगे। साथ ही प्रसाद को अन्य लोगों के बीच वितरित भी करेंगे। खरना पूजा के दिन एक बार खाने के बाद व्रती महिला या पुरुष व्रती का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करेंगे जो शुक्रवार को उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देने के पश्चात प्रसाद ग्रहण (पारण)करने के साथ ही संपन्न होगा। पूजा के दौरान घरों में छठ मईया का अखंड दीप जलाकर मनौती की जाएगी।

मान्यता है कि खरना के बाद से ही छठी मईया का घर में आगमन होता है। महापर्व के तीसरे दिन अस्तचालागामी (डूबते) सूर्यदेव को अघ्र्य देंगे तथा चौथे दिन उदयीमान (उगते) सूर्यदेव का को अर्घ्य देकर पर्व का समापन होगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!