Edited By Sarita Thapa,Updated: 08 Aug, 2026 11:24 AM

श्रावण मास के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर और नंदी जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
CM Mohan Yadav Visit in Mahakaleshwar Temple Ujjain : श्रावण मास के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर और नंदी जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने बाबा महाकाल की शयन आरती में शामिल होकर भगवान की भक्ति में लीन होकर झांझ बजाई।
शयन आरती के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा महाकाल की आरती में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और उनकी सुविधाओं एवं दर्शन व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से चर्चा करते हुए मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से दर्शन के अनुभव और व्यवस्थाओं को लेकर भी जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह तथा समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सम्मान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान श्री महाकालेश्वर का दुपट्टा ओढ़ाया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्रावण मास में बाबा महाकाल के दर्शन और आरती के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के शयन आरती में शामिल होने से मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल नजर आया।\
(विशाल ठाकुर)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ