कर बैठे हैं कोई घोर पाप तो इस दिन के गौ पूजन से हो जाएगा प्रायश्चित

Edited By Updated: 02 Jan, 2019 12:23 PM

cow worship

बुधवार दिनांक 02.01.19 पौष कृष्ण द्वादशी पर कामधेनु रूप में गौ पूजन करना श्रेष्ठ रहेगा। जैसे देवों में विष्णु, सरोवरों में समुद्र, नदियों में गंगा, पर्वतों में हिमालय, भक्तों में नारद, पुरियों में कैलाश, क्षेत्रों में केदार श्रेष्ठ है वैसे ही गायों...

ये नहीं देखा तो क्या देखा(Video)
बुधवार दिनांक 02.01.19 पौष कृष्ण द्वादशी पर कामधेनु रूप में गौ पूजन करना श्रेष्ठ रहेगा। जैसे देवों में विष्णु, सरोवरों में समुद्र, नदियों में गंगा, पर्वतों में हिमालय, भक्तों में नारद, पुरियों में कैलाश, क्षेत्रों में केदार श्रेष्ठ है वैसे ही गायों में कामधेनु श्रेष्ठ है। कामधेनु की उत्तपत्ति समुद्र मंथन से हुई थी। मंथन से देवकार्यों की सिद्धि के लिए साक्षात सुरभि कामधेनु प्रकट हुईं। काम का अर्थ है कामना यानि इच्छा व धेनु का अर्थ है पूर्ण करना, इसलिए कामधेनु का अर्थ है इच्छा को पूर्ण करने वाली। कामधेनु में दैवीय शक्तियों से पूर्ण सभी देवी देवताओं का वास है। शास्त्रानुसार परशुराम के पिता जमदग्नि ऋषि के पास कामधेनु थी। राजा सहस्त्रार्जुन ने कामधेनु को लेने के लिए आश्रम पर हमला कर दिया पर गाय स्वर्ग की तरफ चली गई। तब परशुराम ने सहस्त्रार्जुन का वध किया। कामधेनु के रूप में गौ पूजन से सर्व पापों से मुक्ति मिलती है, सभी इच्छाएं पूरी होती हैं, सर्व बाधा का निवारण होता है।
PunjabKesari
विशेष पूजन विधि: पूर्वमुखी होकर विधिवत गौ पूजन करें। गाय के घी में हल्दी मिलाकर दीप करें, सुगंधित धूप करें। केसर से तिलक करें। गेंदे के फूल चढ़ाएं, बेसन से बने मिष्ठान का भोग लगाएं। चंदन की माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें।

दिन का मुहूर्त: सुबह 11:00 से दिन 12:20 तक।
PunjabKesari
शाम का मुहूर्त: शाम 17:22 से शाम 18:54 तक।

सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग: सुबह 09:40 से अगले दिन 07:19 तक।

स्पेशल मंत्र: ॐ सर्वदेवमये देवि लोकानां शुभ-नन्दिनि। मातृ-ममा-भिषितं सफलं कुरु नन्दिनि॥

स्पेशल टोटके: 
पाप से मुक्ति के लिए:
गाय को उड़द की कचौड़ी खिलाएं। 
PunjabKesari
सभी इच्छाओं की पूर्ति के लिए: पीली गाय को नवधान खिलाएं।

सभी बाधाओं के निवारण के लिए: काली गाय को गुड़ खिलाएं।

गुडलक के लिए: गाय को हरा चारा खिलाएं।

विवाद टालने के लिए: ॐ देवी कामधेनु सर्व बाधा निवारण मुक्ति प्रदायिनी श्याम अधर देवी नमोस्तुते॥ मंत्र का जाप करें।
PunjabKesari
नुकसान से बचने के लिए: गौ माता की चरणों की धूल मस्तक पर लगाएं।

प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: गौ माता को हरे मूंग खिलाएं।

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: तुलसी की माला से ॐ श्रीवत्स-कौस्तुभ-धराय नमः मंत्र का जाप करें।

फैमिली हैप्पीनेस के लिए: गाय के निमित सफ़ेद फूलों की माला चढ़ाएं।
PunjabKesari
लव लाइफ में सक्सेस के लिए: गाय के सींगों पर हरी कांच की चूड़ी चढ़ाएं।  
इस छोटे से उपाय से कैसा भी confusion होगा दूर(video)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!