Delhi Elections: कांग्रेस का एक और वादा महाकुंभ की तर्ज पर दिल्ली में मनाएंगे छठ महापर्व

Edited By Updated: 11 Jan, 2025 09:02 AM

delhi elections

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्वांचलियों का मुद्दा गरमाया हुआ है। ऐसे में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली कांग्रेस के कार्यालय में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्वांचलियों का मुद्दा गरमाया हुआ है। ऐसे में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली कांग्रेस के कार्यालय में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली की सत्ता में आने पर कांग्रेस दिल्ली में महाकुम्भ की तरह छठ का आयोजन करेगी और यमुना के किनारे इस महापर्व के आयोजन के लिए एक स्थान निर्धारित कर उसे जिला घोषित किया जाएगा। जिसका नाम शारदा सिन्हा घाट रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हमेशा बिहार और पूर्वांचल के लोगों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है, लेकिन उनकी बेहतरी के लिए कोई काम नहीं किया। इसीलिए अब कांग्रेस पूर्वांचल भाई-बहनों का मान बढ़ाने के लिए यह वादा करती है। कांग्रेस के इन वादों को दिल्ली में पूर्वांचली मतदाताओं की निर्णायक भूमिका को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। छठ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश का बड़ा पर्व है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ की तर्ज पर छठ महापर्व मनाया जाएगा।

सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) पर पूर्वांचली मतदाताओं की अनदेखी करने और उन्हें सिर्फ वोटबैंक के नजरिए से देखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समय दिल्ली का जो विकास हुआ, उसे दिल्लीवासी याद करते हैं। दिल्ली को बनाने में पूर्वांचली भाई-बहनों का योगदान रहा है, लेकिन भाजपा और आप पूर्वांचली भाई-बहनों को वोट बैंक के नजरिए से देखती रही हैं। 

उन्होंने दावा किया कि कोविड महामारी के समय पूर्वांचल के लोगों को प्रताड़ित करने की कोशिश की गई, यह कोई भूला नहीं है। छठ महापर्व मनाने से जिस तरह रोका गया था और आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए भाजपा-आप के लोगों ने उपद्रव मचाया था। ये सभी बातें बिहार-उत्तर प्रदेश के लोगों को याद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्वांचली लोगों की तुलना रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों से की थी और इससे पता चलता है कि उनकी पूर्वांचलियों के प्रति क्या सोच है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!