क्यों हाथ की इस उंगली में पहनी जाती है सगाई की अंगूठी?

Edited By Updated: 27 Nov, 2021 02:04 PM

engagement ring ceremony and jyotish gyan

क्या आपने कभी सोचा है कि सगाई की अंगूठी हमेशा अनामिका उंगली में ही क्यों पहनाई जाती है। क्या ऐसा करने के पीछे कोई बड़ी वजह है? तो इसका जवाब हम आपको इस वीडियो में देंगे। दरअसल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
क्या आपने कभी सोचा है कि सगाई की अंगूठी हमेशा अनामिका उंगली में ही क्यों पहनाई जाती है। क्या ऐसा करने के पीछे कोई बड़ी वजह है? तो इसका जवाब हम आपको इस वीडियो में देंगे। दरअसल इसके पीछे कई ज्योतिषीय और वैज्ञानिक कारण हैं।

वैदिक ज्योतिष में अनामिका का संबंध जीवन के क्षेत्रों जैसे प्रसिद्धि, उत्तेजना, दिखावा और चमक से माना जाता है। ये किसी मनुष्य के व्यक्तित्व में इन गतिविधियों की प्रमुखता दिखाता है। हमारे बाएं हाथ की तीसरी उंगली हमारे विवाहित जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। ये उनके प्यार के प्रति व्यक्ति की निष्ठा को दर्शाता है। सगाई के दौरान पहनाई जाने वाली अंगूठी उस कपल के प्यार और विश्वास की प्रतीक मानी जाती है। ये अग्नि की तरह उनके जन्म तक साथ निभाने के वादे की भी प्रतीक होती है।  

अब बात करते हैं अंगूठी के आकार की। किस आकार की अंगूठी पहनानी चाहिए। मान्यता है कि सगाई की अंगूठी का आकार गोल होना चाहिए, ऐसा करने के पीछे बताया जाता है जिस तरह गोले का न तो आरंभ होता है न अंत विवाह के रिश्ते को भी अनंत बनाए रखने के लिए सगाई की अंगूठी आमतौर पर गोल आकार ही पहनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि आपकी शादी की अंगूठी आपके दिल के सबसे करीब होनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि बाएं हाथ की तीसरी उंगली सीधे दिल से जुड़ी होती है और यही मुख्य कारण है कि शादी की अंगूठी को इसी उंगली में पहना जाता है।

तो वहीं चीनी ज्योतिष के मुताबिक, हमारे हाथ की हर उंगली हमारे जीवन के एक विशेष हिस्से का प्रतिनिधित्व करती है। जैसे

अंगूठा माता-पिता को प्रस्तुत करता है, तर्जनी भाई-बहन का प्रतिनिधित्व करती है, छोटी उंगली संतान के बारे में बताती है, मध्यमा अंगुली स्वयं को प्रस्तुत करती है और अनामिका उंगली जीवनसाथी का प्रतिनिधित्व करती है।

ज्योतिष के अनुसार, अनामिका ग्रह सूर्य से जुड़ा है। सूर्य को राजा के रूप में जाना जाता है। सूर्य सफलता और शक्ति का ग्रह है। यदि आप एक अनोखी, अद्भुत और आलौकिक ऊर्जा का अहसास पाना चाहते हैं तो अनामिका उंगली पर अंगूठी पहन सकते हैं। ये आपको हर प्रकार से मजबूती प्रदान करता है। वहीं इस उंगली में शादी की अंगूठी पहनने का मतलब अपने जीवन साथी के प्रति वफादार रहना और भावनात्मक रूप से उनसे जुड़ा होना हो सकता है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!