Kundli Tv- नवरात्र में दीपक जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

Edited By Updated: 12 Oct, 2018 01:14 PM

follow these rules during navratr

चैत्र हो या शारदीय नवरात्र, दोनों के दौरान ही मां दुर्गा का विशेष पूजन किया जाता है। इसके साथ ही इनके नौ रूपों की पूजा की बड़ी महत्ता मानी जाती है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
चैत्र हो या शारदीय नवरात्र, दोनों के दौरान ही मां दुर्गा का विशेष पूजन किया जाता है। इसके साथ ही इनके नौ रूपों की पूजा की बड़ी महत्ता मानी जाती है। नवरात्र के नौ दिन में हर कोई मां को खुश करने के लिए मां की पूजा-अर्चना करता है। लेकिन फिर भी कभी-कभी उसे मां का पूरा अाशीर्वाद प्राप्त नहीं कर पाता। तो आपको बता दें वास्तु में कुछ एेसी बातों के बारे में बताया गया है जिनका नवरात्र में ध्यान रखना बहुत ज़रूरी माना जाता है। अगर इन बातों को ध्यान में रखकर मां दुर्गा व उनके नौ रूपों की पूजा की जाए तो शुभ की जगह अशुभ फल प्राप्त होने का भय बना रहता है। तो आइए जानते हैं इससे संबंधित कुछ बातें- 
PunjabKesari
वास्तु शास्त्र में बहुत सी बातों के बारे में बताया गया है। इसमें सबसे ज्यादा दिशाओं को महत्व दिया जाता है। इसके अनुसार नवरात्र में दीपक कहां, किस दिशा और कैसे जलाना चाहिए इस बारे में बहुत अच्छे से बताया गया है। माना जाता है कि नवरात्र में सिर्फ देसी घी का दीपक और तिल के तेल का दीपक ही जलाया जाता है।
PunjabKesari
एेसा माना जाता है कि नवरात्र में घी का दीपक हमेशा माता रानी के दाहिने हाथ यानि अपने बाएं हाथ की तरफ़ रखना चाहिए।
PunjabKesari
वहीं तिल के तेल के दीपक की बात करें तो इसे मां के बाएं हाथ यानि अपने दाहिने हाथ की ओर होना रखना चाहिए।

मान्यता के अनुसार घी के दीपक में सफ़ेद खड़ी बत्ती लगानी चाहिए जबकि तिल के तेल में लाल और पड़ी बत्ती लगानी शुभ मानी जाती है।
PunjabKesari
ज्योतिष और हिंदू धर्म के अनुसार घी का दीपक देवता के लिए समर्पित होता है जबकि तिल के तेल का दीपक व्यक्ति की कामना पूर्ति के लिए होता है।
PunjabKesari
वास्तु के अनुसार आप अपनी इच्छानुसार एक या दोनों दीपक जला सकते हैं। इससे घर के वास्तु का अग्नि तत्व मज़बूत होता है।
नवरात्र में तोरण लगाने का ये है सही तरीका (देखें Video)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!