Gaytri Jayanti Lucky Zodiac Signs : गायत्री जयंती पर चमकेगा इन राशियों का भाग्य, धन-समृद्धि के मिलेंगे शुभ संकेत

Edited By Updated: 24 Jun, 2026 12:08 PM

gaytri jayanti lucky zodiac signs

सनातन धर्म में गायत्री जयंती को मां गायत्री की पूजा और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत खास माना जाता है। हर साल ज्येष्ठ माह में शुक्ल की एकादशी तिथि के दिन गायत्री जयंत्री मनाई जाती है।

Gaytri Jayanti Lucky Zodiac Signs : सनातन धर्म में गायत्री जयंती को मां गायत्री की पूजा और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत खास माना जाता है। हर साल ज्येष्ठ माह में शुक्ल की एकादशी तिथि के दिन गायत्री जयंत्री मनाई जाती है। इस बार गायत्री जयंती 25 जून, 2026 यानी गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। मान्यताओं के अनुसार, इसी पवित्र दिन पर सृष्टि के कल्याण के लिए मां गायत्री का प्राकट्य हुआ था। इस दिन मां गायत्री की पूजा और मंत्रों का जाप करने से मन की हर मुराद पूरी होती है। इस दिन मां गायत्री के आशीर्वाद से कई राशियों को मनाचाही सफलता प्राप्त होने वाली है। तो आइए जानते हैं कि गायत्री जयंती के दिन किन-किन राशियों को होगा लाभ।

मेष राशि 
गायत्री जयंत्री का दिन मेष राशि के जातकों शुभ रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को मनचाही सफलता प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। जो लोग लंबे समय से प्रॉपर्टी या वाहन लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। 

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गायत्री जयंत्री बहुत खास रहने वाली है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। 

धनु राशि
गायत्री जयंत्री का दिन धनु राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। किसी दोस्ते के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!