Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 Jun, 2025 07:00 AM

Guru Ast 2025: वैदिक ज्योतिष में नवग्रहों का विशेष महत्व होता है और उनमें से गुरु ग्रह को सबसे शुभ, ज्ञान, धन, धर्म और विवाह का कारक माना जाता है। गुरु ग्रह का गोचर और अस्त होना दोनों ही घटनाएं जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Guru Ast 2025: वैदिक ज्योतिष में नवग्रहों का विशेष महत्व होता है और उनमें से गुरु ग्रह को सबसे शुभ, ज्ञान, धन, धर्म और विवाह का कारक माना जाता है। गुरु ग्रह का गोचर और अस्त होना दोनों ही घटनाएं जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हैं। वर्ष 2025 में गुरु ग्रह जून के दूसरे सप्ताह 12 जून को अस्त हो रहे हैं और यह ज्योतिषीय घटना कुछ विशेष राशियों के लिए आर्थिक क्षेत्र में चुनौतियां लेकर आ सकती है। यह स्थिति लगभग एक महीने तक रहती है और इस दौरान गुरु की शुभ प्रभाव शक्ति कम हो जाती है। ऐसे समय में जीवन में असंतुलन, भ्रम और बाधाएं आने की संभावना बढ़ जाती है। आइए जानें गुरु के अस्त होने से किन 4 राशियों पर विशेष असर पड़ेगा और उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
मिथुन राशि
गुरु का अस्त मिथुन राशि के लिए साझेदारी, विवाह और विदेश संबंधी मामलों में आर्थिक असर ला सकता है। यदि आप बिज़नेस पार्टनरशिप में हैं, तो धोखाधड़ी या मतभेद की संभावना बढ़ जाती है। विदेश यात्रा या पढ़ाई से जुड़ा खर्च भी बढ़ सकता है।
कन्या राशि
गुरु कन्या राशि के लिए धन और कर्ज के भाव में प्रभाव डाल सकते हैं। अस्त काल में यह स्थिति कर्ज में वृद्धि, धन हानि या आर्थिक भ्रम की ओर ले जा सकती है। विशेष रूप से जो लोग नौकरी के अलावा साइड बिजनेस में हैं, उन्हें थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है।

धनु राशि
गुरु इस राशि के स्वामी हैं इसलिए जब गुरु अस्त होते हैं, तो धनु राशि के जातकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। इस अवधि में आर्थिक निर्णय लेते समय बहुत सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी होगा। निवेश, उधार, लोन या बड़ी खरीदारी से बचना चाहिए। आय में अस्थिरता या अतिरिक्त खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के लिए भी गुरु स्वामी हैं और उनके अस्त होने से इस राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं और आय के स्रोत प्रभावित हो सकते हैं। कार्यस्थल पर अनिश्चितता बनी रह सकती है।
