Inspirational Concept: कर्मों का फल तो सदा मिलता ही है

Edited By Jyoti,Updated: 03 Dec, 2022 02:34 PM

inspirational concept in hindi

हिमवंत के वन में कभी एक जंगली भैंसा रहता था। कीचड़ से सना, काला और बदबूदार। किंतु वह एक शीलवान भैंसा था। उसी वन में एक नटखट बंदर भी रहा करता था। शरारत करने में उसे बहुत आनंद आता था।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिमवंत के वन में कभी एक जंगली भैंसा रहता था। कीचड़ से सना, काला और बदबूदार। किंतु वह एक शीलवान भैंसा था। उसी वन में एक नटखट बंदर भी रहा करता था। शरारत करने में उसे बहुत आनंद आता था। मगर उससे भी अधिक आनंद उसे दूसरों को चिढ़ाने और परेशान करने में आता था। अत: स्वभावत: वह भैंसा को भी परेशान करता रहता था। कभी वह सोते में उसके ऊपर कूद पड़ता, कभी उसे घास चरने से रोकता तो कभी उसके सींगों को पकड़ कर कूदता हुआ नीचे उतर जाता तो कभी उसके ऊपर यमराज की तरह एक छड़ी लेकर सवारी कर लेता। हिंदुस्तानी मिथक परम्पराओं में यमराज की सवारी भैंसा बतलाई जातीहै।

उसी वन के एक वृक्ष पर एक यक्ष रहता था। उसे बंदर की छेड़खानी बिल्कुल पसंद न थी। उसने कई बार बंदर को दंडित करने के लिए भैंसा को प्रेरित किया क्योंकि वह बलवान और बलिष्ठ भी था।
 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari
किंतु भैंसा ऐसा मानता था कि किसी भी प्राणी को चोट पहुंचाना शीलत्व नहीं है और दूसरों को चोट पहुंचाना सच्चे सुख का अवरोधक भी है। वह यह भी मानता था कि कोई भी प्राणी अपने कर्मों से मुक्त नहीं हो सकता। कर्मों का फल तो सदा मिलता ही है। 

अत: बंदर भी अपने बुरे कर्मों का फल एक दिन अवश्य पाएगा और एक दिन ऐसा ही हुआ जब वह भैंसा घास चरता हुआ दूर किसी दूसरे वन में चला गया। संयोगवश उसी दिन एक दूसरा बैंसा पहले भैंसा के स्थान पर आकर चरने लगा। तभी उछलता-कूदता बंदर भी उधर आ पहुंचा। बंदर ने आव देखी न ताव। पहले की तरह वह दूसरे भैंसा के ऊपर चढऩे की वैसी ही धृष्टता कर बैठा। किंतु दूसरे भैंसा ने बंदर की शरारत को सहन नहीं किया और उसी तत्काल जमीन पर टक कर उसकी छाती में सींग घुसेड़ दिए और पैरों से उसे रौंद डाला। क्षण मात्र में ही बंदर मौत के आगोश में आ गया। 
 

Related Story

India

Australia

Match will be start at 22 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!