Iranian Delegation Visits Golden Temple Amritsar: ईरान का प्रतिनिधिमंडल श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक

Edited By Updated: 09 Apr, 2026 08:48 AM

iranian delegation visits golden temple amritsar

ईरान के सुप्रीम लीडर के कार्यालय से जुड़ा उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुआ। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य डा. मोहम्मद हुसैन जिवांद ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) के अधिकारियों से मुलाकात की और...

अमृतसर (सर्बजीत): ईरान के सुप्रीम लीडर के कार्यालय से जुड़ा उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुआ। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य डा. मोहम्मद हुसैन जिवांद ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) के अधिकारियों से मुलाकात की और एस.जी.पी.सी. अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी व श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को दिल्ली में होने वाले एक विशेष कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया। 

डा. जिवांद ने बताया कि 12 अप्रैल को दिल्ली स्थित ‘ईरान कल्चर हाऊस’ में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की शहादत की याद में 40वें दिन का स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिख धर्म और इस्लाम दोनों में शहादत का विशेष महत्व है और दोनों ही मानते हैं कि शहीद हमेशा जीवित और अमर रहते हैं। उन्होंने पंजाब विधानसभा द्वारा ईरान के समर्थन में पारित प्रस्ताव की सराहना करते हुए भारत-ईरान के 5000 साल प्राचीन संबंधों का भी उल्लेख किया।

डा. जिवांद ने पत्रकारों को पश्चिम एशिया की स्थिति पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मौजूदा युद्ध विराम अस्थायी है, जबकि ईरान स्थायी शांति चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते वर्षों में हुए हमलों में ईरान के निर्दोष बच्चों, स्कूलों और अस्पतालों को निशाना बनाया गया। 

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयानों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति दिन में ईरान को मिटाने की बात करता है, वही रात में शांति की अपील करता है। उन्होंने बताया कि ईरान ने अमरीका को अपनी शर्तें मानने के लिए 10 दिन का समय दिया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!