14 जून को आदर्श नगर पार्क में सजेगा भक्ति सत्र, योग और हरिनाम कीर्तन से तन-मन को मिलेगी शांति

Edited By Updated: 13 Jun, 2026 08:25 AM

jalandhar news

जालंधर: जालंधर के आदर्श नगर पार्क में 14 जून को आयोजित होने वाले भक्ति सत्र में शामिल हों। योग, हरिनाम कीर्तन और आध्यात्मिक शांति के माध्यम से तनाव मुक्त जीवन की शुरुआत करें।

जालंधर: शहर में इन दिनों कृष्ण भक्ति की एक विशेष लहर देखने को मिल रही है। युवाओं में आध्यात्मिक चेतना जगाने के उद्देश्य से आगामी 14 जून, रविवार को सुबह 6 बजे आदर्श नगर (चौपट्टी वाले) बड़े पार्क में 'भक्ति सत्र' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। योग और हरिनाम कीर्तन का यह अनूठा संगम स्थानीय निवासियों के लिए एक बिल्कुल अलग अनुभव होगा।

इस कार्यक्रम की प्ररेणा पूज्य श्री अंगद प्रभु हैं, जिन्होंने हाल ही में संपन्न हुई भव्य भागवत कथा के बाद यह विचार रखा कि भक्ति का प्रचार-प्रसार केवल सात दिनों तक सीमित न रहकर जन-जन तक पहुंचना चाहिए। प्रभु जी के अनुसार, आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग शारीरिक व्यायाम पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे डिप्रेशन, स्ट्रेस और एंजाइटी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

'भक्ति सत्र' की विशेषता यह है कि इसमें योग के साथ-साथ सुबह के पवित्र वातावरण में कीर्तन का आयोजन होता है। सत्र के दौरान गुरबानी और भागवत पुराण जैसे पवित्र ग्रंथों से भक्तों की पावन कथाएं सुनाई जाती हैं, ताकि लोग उनसे सीख लेकर मानसिक शांति और आध्यात्मिक परमानंद प्राप्त कर सकें।

आयोजकों ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे इस सत्र में शामिल होने के लिए अपना आसन (योगा मैट) और पानी की बोतल साथ लेकर आएं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मोबाइल फोन और तनाव में डूबी युवा पीढ़ी को मनोरंजक तरीके से योग और आध्यात्म की ओर मोड़ना है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!