Edited By Sarita Thapa,Updated: 28 Aug, 2026 03:00 PM

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व भगवान विष्णु जी के आठवें अवतार भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस साल जन्माष्टमी पर कई दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहे हैं।
Janmashtami 2026 Horoscope Lucky Zodiac,Signs : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व भगवान विष्णु जी के आठवें अवतार भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस साल जन्माष्टमी पर कई दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहे हैं। जिसका असर 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं, जिन पर श्रीकृष्ण की विशेष कृपा बनी रहेगी और इन राशियों का भाग्य चमकने वाला है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी 4 राशियां हैं, जिन्हें भगवान श्री कृष्ण की कृपा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होगा और मनचाही सफलता हासिल होगी।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए जन्माष्टमी का पर्व बहुत खास रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
कर्क राशि
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से कर्क राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों किसी नई पार्टी में शामिल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। पिछले कुछ समय से चल रही मानसिक परेशानियां और तनाव समाप्त होंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य का पूरा साथ दिलाने वाला साबित होगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय नए सौदे पक्के करने के लिए बेहद अनुकूल है। स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से राहत मिलेगी और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए जन्माष्टमी का यह अवसर जीवन में संतुलन और अपार खुशियां लेकर आएगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही नौकरी का अवसर मिल सकता है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। भगवान कृष्ण की आराधना से आपकी कोई पुरानी मनोकामना पूरी हो सकती है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ