Kaal Bhairav Jayanti Bhog List: काल भैरव जयंती पर बाबा को ये भोग खिला कर करें प्रसन्न और पाएं मनचाहा फल

Edited By Updated: 11 Nov, 2025 06:39 AM

kaal bhairav jayanti bhog list

Kaal Bhairav Jayanti 2025 Bhog List: काल भैरव समय के स्वामी हैं। काल अर्थात समय और भैरव का अर्थ है भय का नाश करने वाला। वे जन्म और मृत्यु के मध्य समय पर नियंत्रण रखते हैं। वे रक्षक देवता सभी तीर्थों, विशेषकर काशी के रक्षक हैं। यह माना जाता है कि...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kaal Bhairav Jayanti 2025 Bhog List: काल भैरव समय के स्वामी हैं। काल अर्थात समय और भैरव का अर्थ है भय का नाश करने वाला। वे जन्म और मृत्यु के मध्य समय पर नियंत्रण रखते हैं। वे रक्षक देवता सभी तीर्थों, विशेषकर काशी के रक्षक हैं। यह माना जाता है कि काशी में कोई भी व्यक्ति भैरव की अनुमति के बिना प्रवेश या प्रस्थान नहीं कर सकता। भैरव का स्वरूप न्यायप्रिय है। वे दुष्टों का दमन कर अधर्म, पाप और अन्याय का नाश करते हैं।

PunjabKesari Kaal Bhairav Jayanti Bhog List
यदि आप इस वर्ष 12 नवंबर को कालभैरव जयंती पर भैरव बाबा की पूजा करते हैं, तो यहां बताए जा रहे प्रिय भोगों का संयोजन करने से जीवन के बिगड़े काम बनने की संभावना बढ़ जाती है। श्रद्धा, सादगी व तत्परता से की गई पूजा निश्चित रूप से फलदायी होती है।

काल भैरव जयंती पर लगाएं इन चीजों का भोग: धर्मशास्त्र एवं परंपराओं के अनुसार, निम्न-प्रकार के भोग कालभैरव को अर्पित करना शुभ माना गया है।
PunjabKesari Kaal Bhairav Jayanti Bhog List
दही-बड़ा : तमसिक आहार माना गया है, जिससे उग्र ऊर्जा शांत होती है एवं जीवन में संतुलन आता है।

PunjabKesari Kaal Bhairav Jayanti Bhog List
इमरती : मिठाई रूप में प्रिय भोग, इससे घर में शान्ति-समृद्धि का आगमन होता है।
PunjabKesari Kaal Bhairav Jayanti Bhog List
शराब : परंपरागत रूप से पर्व में शामिल। भक्त मानते हैं कि इसे अर्पित करने से ऋण, भय और बाधाएं दूर होती हैं।

PunjabKesari Kaal Bhairav Jayanti Bhog List
काले तिल से बनी चीजें : जैसे तिल-लड्डू, गजक, रेवड़ी। इनसे शनि ग्रह और अन्य दोषों से मुक्ति मिलती है।

PunjabKesari Kaal Bhairav Jayanti Bhog List
उड़द की खिचड़ी : सरल आहार के रूप में अर्पित, जिससे इच्छाएं पूरी होती हैं व बिगड़े कार्य बनते हैं।

PunjabKesari Kaal Bhairav Jayanti Bhog List

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!