Kamika Ekadashi 2025: शुभ मुहूर्त के साथ जानिए कामिका एकादशी की सही तिथि और पूजा विधि

Edited By Updated: 11 Jul, 2025 07:01 AM

kamika ekadashi

Kamika Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत शुभ और फलदायक माना जाता है। कामिका एकादशी  सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kamika Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत शुभ और फलदायक माना जाता है। कामिका एकादशी  सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। सावन के माह में कामिका एकादशी का व्रत 21 जुलाई को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कामिका एकादशी के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-

PunjabKesari Kamika Ekadashi

Kamika Ekadashi Shubh Muhurat कामिका एकादशी शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 20 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर होगी और इसका समापन 21 जुलाई को सुबह 09 बजकर 38 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, कामिका एकादशी का व्रत 21 जुलाई को रखा जाएगा।

PunjabKesari Kamika Ekadashi

Kamika Ekadashi Puja Vidhi कामिका एकादशी पूजा विधि
कामिका एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
फिर घर के मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करें और व्रत का संकल्प लें।
उसके बाद एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर विष्णु जी की मूर्ति स्थापित करें।
अब भगवान विष्णु को चंदन, फूल, तुलसी पत्र, धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित करें और पंचामृत का भोग लगाएं।
इसके बाद भगवान विष्णु के मंत्रों और नामों का जाप करें।
अंत में श्री हरि के समक्ष घी का दीपक जलाएं और आरती करें।  

PunjabKesari Kamika Ekadashi

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!