Kartik Maas 2021: यहां जानिए इस मास के प्रमुख पर्व व त्यौहार

Edited By Updated: 21 Oct, 2021 01:59 PM

kartik maas 2021

पंचांग के अनुसार कार्तिक का मास आज से यानि 21 अक्टूबर से शुरू हो चुका है, जिसका समापन 19 नवंबर को होगा। चूंकि ये मास विष्णु जी को अत्यंत प्रिय है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
पंचांग के अनुसार कार्तिक का मास आज से यानि 21 अक्टूबर से शुरू हो चुका है, जिसका समापन 19 नवंबर को होगा। चूंकि ये मास विष्णु जी को अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस पूरे मास में विशेषरूप से इनकी आराधना की जाती हैै। परंतु प्रत्येक मास की तरह इस मास में भी अन्य कई पर्व आदि पड़ते हैं। तो इस :दौरान अन्य देवी-देवताओं की पूजा अर्चना भी की जाती है। तो आइए जानते हैं कार्तिक मास में पड़ने वाले प्रमुख पर्व और त्यौहार आदि। 

करवा चौथ: धार्मिक शास्त्रों के अनुसार आश्विन मास की शरद पूर्णिमा के बाद कार्तिक मास के आरंभ के बाद सबसे पहले जो त्यौहार पड़ता है वो है करवा चौथ। पंचांग के अनुसार इस वर्ष करवाचौथ 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को पड़ रहा है। इसके अलावा इसी दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत रहेगा।

रमा एकादशी: करवाचौथ के बाद आएगा कार्तिक माह में पड़ने वाली एकादशी, जिसे रमा एकादशी के नाम से जाना जाता है, बता दें ये व्रत इस बार 1 नंवबर 2021 दिन सोमवार को मनाया जाएगा।

धनतेरस: प्रत्येक वर्ष में पांच दिनी दिवाली उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है, जो इस बार 2 नवंबर को शुरू होगा। इसके अलावा इस दिन प्रदोष व्रत भी रहेगा।

नरक चतुर्दशी: इसके बाद 3 नंवबर 2021 को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा तथा नरक चतुर्दशी तिथि की शुरुआत होगी, जो अगले दिन अर्थात 4 नंवबर 2021 सुबह तक रहेगी। 

दीपावली: प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दीवाली का त्यौहार मनाया जाता है, जो इस बार 4 नवंबर 2021 दिन गुरुवार को है।

गोवर्धन पूजा: दीपावली के दूसरे दिन यानि 5 नंबर 2021 शुक्रवार को गोवर्धन पूजा संपन्न की जाएगी। 

भाई दूज: गोवर्धन पूजा के दूसरे दिन 6 नवंबर 2021 शनिवार को भाई दूज या भैयादूज का पर्व मनाया जाएगा।

छठ पूजा: मान्यताओं के अनुसार भाई दूज के बाद उत्तर भारत का सबसे बड़ा त्यौहार छठ पूजा होता है, जो इस बार 10 नवंबर 2021 दिन बुधवार को मनाया जाएगा।

देव उत्थान एकादशी: छठ पूजा के बाद 14 नंबर 2021 रविवार को देवउठनी एकादशी का व्रत रहेगा। मान्यताओं के अनुसार इस दिन से विष्णु भगवान अपनी निद्रा से जाग जाते हैं जिसके साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है। साथ ही साथ इस दिन से सभी तरह के मांगलिक कार्य प्रारंभ होते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा: पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन कार्तिक माह का समापन होता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार इस दिन स्नान और दान का खास महत्व रहता है। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को रखा जाएगा। इसके उपरांत नवंबर माह की समाप्ति में 23 नवंबर यानि मंगलवार को संकष्टी चतुर्थी और 30 नंबर मंगलवार को उत्पन्ना एकादशी का व्रत मनाया जाएगा। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!