Kitchen Vastu mistakes: किचन के इन नियमों का उल्लंघन पड़ सकता है भारी, बढ़ सकती है दरिद्रता और स्वास्थ्य समस्याएं

Edited By Updated: 27 Nov, 2025 03:17 PM

kitchen vastu mistakes

Kitchen Vastu mistakes: घर का किचन केवल खाना पकाने की जगह नहीं है, बल्कि यह घर की ऊर्जा, समृद्धि और परिवार के स्वास्थ्य का मुख्य केंद्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में की गई कुछ गलतियां अशुभ फल देती हैं। जिससे आर्थिक नुकसान, बीमारी...

Kitchen Vastu mistakes: घर का किचन केवल खाना पकाने की जगह नहीं है, बल्कि यह घर की ऊर्जा, समृद्धि और परिवार के स्वास्थ्य का मुख्य केंद्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में की गई कुछ गलतियां अशुभ फल देती हैं। जिससे आर्थिक नुकसान, बीमारी और घर की खुशियों में कमी आ सकती है। आइए जानते हैं वे किचन वास्तु नियम जिन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

PunjabKesari Kitchen Vastu mistakes

किचन में टूटे बर्तन रखना बन सकता है दरिद्रता का कारण
वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटे या चटक गए बर्तन किचन में नहीं रखने चाहिए। ये नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होते हैं। इससे घर में समृद्धि रुक जाती है। अचानक आने वाली आर्थिक परेशानियां बढ़ती हैं। पारिवारिक कलह की संभावना भी बढ़ती है।
वास्तु उपाय: टूटे बर्तनों को तुरंत बाहर कर दें, चाहे उनका भावनात्मक या आर्थिक मूल्य कुछ भी हो।


PunjabKesari Kitchen Vastu mistakes

रसोई में दवाइयां रखना बेहद अशुभ
कई घरों में सुविधा के लिए दवाइयां किचन में रख दी जाती हैं लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे बड़ा दोष माना गया है। इससे परिवार के लोग बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। लंबे समय तक चलने वाली स्वास्थ्य समस्याएं बनी रहती हैं। आर्थिक खर्च और टेंशन बढ़ती है।
वास्तु उपाय: दवाइयां हमेशा बेडरूम, स्टडी या अलमारी में रखें लेकिन किचन में कभी नहीं रखें।

PunjabKesari Kitchen Vastu mistakes

जूठे बर्तन रात भर किचन में न छोड़ें
वास्तु शास्त्र बताता है कि जूठे बर्तन किचन में छोड़ देना घर में दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करता है। माता लक्ष्मी इससे कुपित होती हैं। घर का वातावरण भारी और अशांत होता है। पैसे की तंगी और भाग्य का साथ न मिलना जैसी परेशानियां बढ़ती हैं।
वास्तु उपाय: कोशिश करें कि सोने से पहले सिंक पूरी तरह साफ हो।

PunjabKesari Kitchen Vastu mistakes

किचन में कूड़ेदान और झाड़ू रखना भारी भूल
कई बार जगह की कमी के कारण लोग किचन में कूड़ेदान या झाड़ू रख देते हैं लेकिन वास्तु में यह अत्यंत अशुभ माना जाता है। इससे कर्ज बढ़ने की संभावना होती है। परिवार पर लगातार आर्थिक दबाव रहता है। स्वास्थ्य और मानसिक शांति दोनों प्रभावित होती हैं।

PunjabKesari Kitchen Vastu mistakes

वास्तु उपाय:
कूड़ेदान को किचन से बाहर रखें।
झाड़ू को ऐसी जगह रखें जहां वह नजर न आए, खासकर किचन में नहीं।

PunjabKesari Kitchen Vastu mistakes

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!