समस्या से निकलना चाहते हैं तो नजरअंदाज करना सीखें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Feb, 2018 11:53 AM

learn to ignore the problems

सकारात्मक नजरिया दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण चीज है। हमारी तमाम अच्छाइयां इसी से निकलती हैं कि हम जिंदगी को कितनी सकारात्मकता के साथ देखते हैं। कोई भी इंसान कई मौकों पर बाहरी दुनिया में असफल होता है

सकारात्मक नजरिया दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण चीज है। हमारी तमाम अच्छाइयां इसी से निकलती हैं कि हम जिंदगी को कितनी सकारात्मकता के साथ देखते हैं। कोई भी इंसान कई मौकों पर बाहरी दुनिया में असफल होता है और उसके भीतर भी कशमकश चलती रहती है लेकिन हर तरह की स्थिति में जिंदगी के प्रति सकारात्मक नजरिया ही काम आता है। सकारात्मक रवैये का एक बड़ा अर्थ है चीजों को नजरअंदाज करना।


हमारे सामने ऐसी बहुत-सी चीजें आती हैं जो हमें बिल्कुल भी पसंद नहीं होती लेकिन हमें उनके साथ रहना पड़ता है। आप बुरी चीजों को बदल नहीं सकते, बस आपको उनसे बचने का तरीका आना चाहिए। जिस तरह फूल के साथ हर शाखा पर कांटे होते हैं, उसी तरह समाज में हर तरह के लोग होते हैं। इसी समाज में कुछ अच्छी बातें होती हैं तो बुरी बातें भी देखने में आती हैं। अगर आप हर बुराई से लड़ें तो आप उसीे में ही अपना कीमती समय व्यर्थ कर देंगे। आपकी सारी ऊर्जा भी इसी में खत्म हो जाएगी। 


बुराइयों से लडने का विचार वैसा ही है जैसा कि बिना कांटों का गुलाब पाने के लिए गुलाब के पौधे से सारे कांटों को तोडऩा। कुछ दिनों बाद कांटे फिर निकल आएंगे। आप गुलाब का दूसरा पौधा लगाएंगे उसमें भी कांटे निकलेंगे। तो इस पर हमारा नियंत्रण नहीं है। हम यह नहीं कर सकते कि एक नई किस्म का गुलाब बनाएं, जिसमें फूल तो हों पर कांटे नहीं हों। 


ठीक ऐसा ही मामला इंसानी समाज का भी है। यहां भी यही होता है कि हमेशा कोई आपको गुस्सा दिलाएगा। अप्रिय स्थिति पैदा करेगा और आप उससे पूरी तरह मुक्त नहीं हो सकते हैं, वह तो रहेगा ही। आपको उससे बचने का तरीका आना चाहिए। जब आप नजरअंदाज करना सीख जाएंगे तो इस तरह की स्थितियों से निकल सकेंगे।


सारा मसला यही है कि हम गुस्सा हो जाते हैं, जज्बाती हो जाते हैं और चीजों से उलझ जाते हैं। लोग यह सोचते हैं कि समस्याओं को खत्म करो तो शांति आ जाएगी, लेकिन समस्या को खत्म करके शांंति कभी नहीं आएगी। एक समस्या को खत्म करोगे तब तक दूसरी पैदा हो जाएगी। यह सिलसिला चलता ही रहेगा और आप इस गोले में घूमते रहोगे। इसलिए अगर समस्या से निकलना है तो नजरअंदाज करना सीखो।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!