Vastu Tips: घर की लक्ष्मी बनना है तो रसोई के इन छोटे नियमों को कभी न करें नजरअंदाज

Edited By Updated: 26 Nov, 2025 01:42 PM

vastu tips

Vastu Tips: हिंदुस्तान में ज्यादातर महिलाएं अपने दिन की शुरुआत रसोईघर से करती हैं ,ऐसे में रसोई का साफ सुथरा होना व कई अन्य चीजों का उचित होना भी ज़रूरी होता है क्योंकि घर में रसोईघर सबसे पवित्र स्थान माना जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: हिंदुस्तान में ज्यादातर महिलाएं अपने दिन की शुरुआत रसोईघर से करती हैं ,ऐसे में रसोई का साफ सुथरा होना व कई अन्य चीजों का उचित होना भी ज़रूरी होता है क्योंकि घर में रसोईघर सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। इसका सीधा संबंध घर के सदस्यों की हेल्थ और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है इसलिए महिलाओं को घर की लक्ष्मी भी कहा जाता है। आज जानेंगे रसोई घर में खाना बनाने को लेकर छोटे छोटे नियम जिन्हें अपनाने से न केवल आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी बल्कि घर में सुख समृद्धि भी बनी रहती है। तो आईए जानते हैं क्‍या हैं ये नियम-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रसोईघर की और गैस की नियमित रूप से सफाई करनी चाहिए। गंदा रसोई घर आपको कभी भी फलने फूलने नहीं देगा और ऐसे घरों में नकारात्मक शक्तियों का आगमन होता है।

PunjabKesari Vastu Tips

ध्यान रखें रात के समय कभी भी रसोई घर में जूठे बर्तन रखकर न सोएं। ऐसा करने से आपकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है और घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार खाना बनाते वक्त आपका मुख पूर्व दिशा की ओर ही रहना चाहिए। यह दिशा ग्रहों के राजा सूर्य की दिशा मानी जाती है। ऐसे में इस दिशा में खाना बनाने से नवग्रहों का शुभ प्रभाव मिलता है।

लेकिन खाना बनाते समय आपका मुख दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केवल दक्षिण दिशा ही नहीं बल्कि उत्तर और पश्चिम दिशा की ओर मुख करके भी भोजन नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है, साथ ही परिवार में गरीबी आने लगती है।

बता दें, सीढ़ियों के नीचे कभी भी रसोई घर नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो आप हमेशा कर्ज से लदे रहते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

तो वहीं, शोचालय के ऊपर या नीचे भी रसोई नहीं होनी चाहिए अगर ऐसा होता है तो परिवार के लोगों की सेहत और धन पर बुरा असर पड़ता है। घर की आर्थिक स्थिति कमज़ोर हो जाती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाज़े के बाहर से गैस चूल्हा या चूल्हा आदि नहीं दिखाई देना चाहिए, ऐसा होना बड़ा दोष माना जाता है।

वास्तु के अनुसार बिजली के उपकरण जैसे माइक्रोवेव, मिक्सी आदि, इस तरह के बिजली उपकरणों को आप दक्षिण पूर्व कोने में रखने चाहिए। इसके अलावा बर्तन स्टैंड या कोई अन्य भारी वस्तु दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना शुभ फल देता है।

वास्तु के अनुसार, घर में रसोई दक्षिण पूर्व यानी अग्नि कोण में होना बेहद जरूरी है। घर की किचन का इस दिशा में होना बहुत शुभ माना गया है। इस दिशा के अलावा आप अपने किचन को उत्तर पश्चिम या पूर्व मध्य दिशा में भी बनवा सकते हैं।

 PunjabKesari Vastu Tips
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!