लव राशिफल 2 जून - ओ मेरे जीवन में चमका सवेरा, ओ मिटा दिल से वो गम का अंधेरा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Jun, 2025 03:00 PM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आप किसी से कुछ कहना तो चाहते हैं लेकिन शब्दों से नहीं, नज़रों से। आप जो महसूस करते हैं, वह इतना गहरा है कि

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आप किसी से कुछ कहना तो चाहते हैं लेकिन शब्दों से नहीं, नज़रों से। आप जो महसूस करते हैं, वह इतना गहरा है कि व्यक्ति समझेगा बस मौका देना होगा।
लव मंत्र: यदि आज दोपहर बाद कोई लाल वस्तु दिखे तो समझ जाएं मनचाहा व्यक्ति प्रेम संदेश लेकर आएगा।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आपका प्रेम आज मिट्टी की तरह ठोस है लेकिन उसे पानी चाहिए संवाद का, स्पर्श का, मौन का। संबंधों में स्थिरता चाहते हैं तो थोड़ा कोमल बनें।
लव मंत्र: आज गुलाबी रंग में कोई संकेत छिपा होगा नज़र रखें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) दिल बहुत कुछ कहना चाहता है लेकिन डर भी उतना ही है। कोई आपको समझने की कोशिश कर रहा है थोड़ा खुलें।
लव मंत्र: नींद में किसी खास की मुस्कान दिखे तो समझिए, संबंध घनिष्ठ बनने वाले हैं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) बातों से खेलने में आप माहिर हैं लेकिन आज आपकी बातों से कोई आहत हो सकता है। प्रेम में हास्य हो, लेकिन कटाक्ष नहीं।
लव मंत्र:  अगर कोई आज आपको अनायास बचपन की बात करे वो गहराई से जुड़ना चाहता है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम आज एक कविता बन सकता है अगर आप खुद को थोड़ी देर दुनियादारी से मुक्त कर लें। भावुकता बढ़ेगी लेकिन वही आपका तोहफा है।
लव मंत्र: आज अगर कोई बिना वजह ध्यान रखे तो समझ जाएं वो आप से जुड़ चुका है।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज मन में जो चल रहा है, वह किसी और को दिख नहीं रहा लेकिन आज आपका साथी एक छोटा इशारा समझ सकता है। मौका मत गंवाइए।
लव मंत्र:  अगर आज कोई हरे कपड़े में दिखे और हल्की मुस्कान दे वो आकर्षित है।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम में संतुलन चाहिए और आज आप उसमें अस्थिर हो सकते हैं। निर्णय न लें सिर्फ साथ बैठिए और मौन साझा कीजिए।
लव मंत्र: संगीत सुनते समय कोई नाम बार-बार ध्यान में आए वह आपको याद कर रहा है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज आप चाहते हैं कि आपको सराहा जाए प्रेम में सम्मान पहली शर्त है, जो आप वही खोज रहे हैं। अगर साथी आपकी तारीफ नहीं कर रहा तो कारण पूछिए मौन न रहें।
लव मंत्र: अगर कोई बिना कारण आपकी आंखों में देर तक देखे वो प्रेम में है। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आपके भीतर आज हल्का डर है क्या यह व्यक्ति आपके जैसा सोचता है ? जवाब है, हां लेकिन वह पहल चाहता है।
लव मंत्र: कोई यात्रा या रास्ता आज आपको प्रेम से जोड़ सकता है ध्यान दें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज आपको प्रेम का रहस्य मिल सकता है, किसी पुराने रिश्ते का पुनर्जन्म संभव है। भावनाएं गहराई में जाएंगी लेकिन आपको संयम रखना होगा।
लव मंत्र:  आज जल के पास बैठकर ध्यान करें वह आपके प्रेम का उत्तर देगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आपका मन आज भविष्य में भटक रहा है क्या यह रिश्ता लंबे समय तक चलेगा ? उत्तर अंदर है लेकिन आपको आज की ऊर्जा को महसूस करना होगा।
लव मंत्र: कोई पुराना गीत अगर अचानक बज जाए समझिए वो आपकी यादों में है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आप प्रेम को स्थायित्व की दृष्टि से देखेंगे। कोई अप्रत्याशित व्यक्ति आपकी ओर आकर्षित है लेकिन वह आपके व्यवहार से भ्रमित है।
लव मंत्र: आज कोई नीली चीज़ आपकी राह में आए, वह प्रेम का संकेत होगा।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!