लव राशिफल 13 जून - भरी बरसात में इकरार हुआ

Edited By Updated: 12 Jun, 2025 02:00 PM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आपका प्यार आज स्थिरता मांग रहा है लेकिन दिल किसी हल्के पल को तरस रहा है। जोड़े हुए हैं तो

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आपका प्यार आज स्थिरता मांग रहा है लेकिन दिल किसी हल्के पल को तरस रहा है। जोड़े हुए हैं तो सीरियस टोन से बाहर निकलें और कुछ मस्ती करें। सिंगल्स को कोई ऐसा मिल सकता है जो बिल्कुल आपके विपरीत हो फिर भी आकर्षण ज़बरदस्त होगा।
लव मंत्र: प्यार सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, थोड़ी शरारत भी है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) दिमाग आज दिल से बहस करेगा और हार सकता है। आप खुद को एक ऐसे भावनात्मक मोड़ पर पाएंगे जहां लॉजिक काम नहीं करेगा। सच्चाई ये है आज अगर आप खुलकर सामने नहीं आए, तो कोई और कर सकता है।
लव मंत्र: जिन लम्हों को रोका नहीं, वही याद बनते हैं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आपका दिल आज कविता बन गया है। किसी की धड़कनों में उतर सकता है। एक छोटा सा मैसेज, एक इमोजी या एक इशारा। आज इतना ही काफी है किसी को आपकी ओर खींचने के लिए। पुराने घाव भी आज मिठास में बदल सकते हैं।
लव मंत्र: जो दिल से निकले, वही सीधे दिल तक पहुंचते हैं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) भावनाओं में लहरें हैं लेकिन दिल स्थिरता चाहता है। आज कोई ऐसा व्यक्ति आपकी ओर आकर्षित हो सकता है, जो अक्सर नजरअंदाज रहा हो। वचनबद्ध हैं तो छोटी सी जलन पार्टनर को आपकी अहमियत महसूस करवा सकती है।
लव मंत्र: दूरी कभी-कभी चाहत गहरी कर देती है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) मन रिश्तों में स्थिरता चाहता है लेकिन दिल कुछ नया तलाश रहा है। आज कोई पुरानी बातचीत फिर से ताज़ा हो सकती है और वो किसी नये मोड़ पर जा सकती है। जो पहले न था, आज शायद बन सकता है।
लव मंत्र: चुप्पी में छिपी बातों को पढ़ें, सब कुछ शब्दों से नहीं कहा जाता।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) शब्दों से जादू चल सकता है पर कब क्या कहना है, यह तय करें। आपकी चंचलता आज किसी को बहुत भा सकती है लेकिन ध्यान दें मज़ाक में कही बात दिल पर लग सकती है। सिंगल्स को कोई स्मार्ट इंसान अट्रैक्ट कर सकता है।
लव मंत्र: बातें करें लेकिन भावनाओं को सुनना न भूलें।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) दिल किसी पुराने स्पर्श को याद कर रहा है। आज अतीत की यादें वर्तमान पर असर डाल सकती हैं। भावुकता में बहने से पहले सोचें कि क्या जो बीत गया, वो लौटे तो अच्छा होगा भी या नहीं।
लव मंत्र: जिन्हें दिल से चाहा हो, वो कभी सचमुच दूर नहीं होते।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज आप किसी के दिल की मुस्कान बन सकते हैं। बिना ज़्यादा योजना के बिताया गया समय, सबसे सुंदर पल बन सकता है। लॉन्ग टर्म की बातें मन में होंगी लेकिन अभी सिर्फ आज को जिएं।
लव मंत्र: हर दिन साथ जरूरी नहीं, हर पल सच्चा होना चाहिए।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) कुछ अनकहा आज उभर सकता है, एक रहस्य खुलने वाला है। आपका दिल किसी ऐसी तरफ खिंच सकता है, जो अभी तक अनदेखी थी। आज का दिन रिश्तों में गहराई लाने के लिए उत्तम है लेकिन मन की चाल को समझें।
लव मंत्र: जहां रहस्य होता है, वहां जुनून भी जन्म लेता है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) रिश्ता जैसे आईने के सामने खड़ा है, हर चीज़ साफ़ नज़र आ रही है। आज सच्चाई और ईमानदारी से जुड़ा दिन है। जो रिश्ते समय के साथ ढीले पड़ गए हैं, उनमें नई जान फूंकी जा सकती है। एक नज़र, एक स्पर्श और सब बदल सकता है।
लव मंत्र: जो दिल से जुड़ते हैं, उन्हें शब्दों की ज़रूरत नहीं पड़ती।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) छोटे इशारों में छिपा होगा आज का प्यार। आप शायद बहुत बोलें नहीं लेकिन आपके व्यवहार में जो अपनापन है, वह बहुत कुछ कह जाएगा। पार्टनर को आपकी ख़ामोशी आज सुकून देगी।
लव मंत्र: कभी-कभी ख़ामोशी सबसे खूबसूरत संवाद होती है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आप आज स्पॉटलाइट में रहेंगे, कोई खास आपकी ओर खिंच सकता है। पार्टनर को गर्व महसूस करवाइए लेकिन उसमें दिखावा न हो। आपका खुला दिल आज किसी को पूरी तरह जीत सकता है।
लव मंत्र: सिर्फ दिखाना नहीं, महसूस करवाना भी ज़रूरी है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!