लव राशिफल 4 जुलाई- न जाने क्यों दिल धड़के घड़ी-घड़ी ये क्यों तड़पे

Edited By Updated: 03 Jul, 2025 02:00 PM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) पुराना कोई अधूरा संवाद आज अचानक पूरा हो सकता है। जिनसे आप भावनात्मक रूप से जुड़े हैं, वे आपकी बातें गहराई से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) पुराना कोई अधूरा संवाद आज अचानक पूरा हो सकता है। जिनसे आप भावनात्मक रूप से जुड़े हैं, वे आपकी बातें गहराई से समझेंगे। रिश्ते में मैं को थोड़ा कम करके हम बनाएं। सिंगल का दिन रंगीन होगा।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) मन थोड़ा असुरक्षित महसूस करेगा लेकिन पार्टनर की एक छोटी सी पहल आपका दिन बना सकती है। अकेले हैं तो किसी पुराने जान-पहचान वाले से जुड़ने की संभावना है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) संवाद की धार आज तेज होगी, मीठी बातों से दिल जीत सकते हैं। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है लेकिन ज़रा सोच-समझ कर आगे बढ़ें। सिंगल फ्लर्ट और फीलिंग्स के बीच अंतर बनाए रखें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) दिल की बात जुबान तक लाने का समय है। आज आपकी संवेदनशीलता रिश्तों को और नजदीक लाएगी। पार्टनर आपकी छोटी ज़रूरतों का ध्यान रखेंगे और उसे सराहेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) थोड़ा ईगो छोड़िए तभी प्यार गहराएगा। आप चाहें तो अपने आकर्षण से किसी को मंत्रमुग्ध कर सकते हैं। पुराने झगड़े मिटाने का दिन है, एक सॉरी बहुत कुछ बदल सकता है।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) दिल और दिमाग के बीच द्वंद चल सकता है। आज खुद को थोड़ा नरम दिखाने की कोशिश करें। पार्टनर को भरोसा दिलाना जरूरी होगा। अकेले हैं तो कोई गंभीर रिश्ता शुरू हो सकता है।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) रोमांटिक ऊर्जा उच्चतम स्तर पर है। आज आप किसी के दिल को छू सकते हैं। अगर रिलेशनशिप में हैं, तो किसी खास जगह पर एक साथ समय बिताएंगे। सिंगल के डबल होने का समय करीब है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) भावनाएं गहराई लिए होंगी लेकिन ओवर-पज़ेसिव होने से बचें। सच्चा प्यार आज भीतर से झांक सकता है, रिश्ते में एक नई शुरुआत की संभावना बन रही है।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) मस्ती, हंसी और हल्के पल से साथी रिश्ते को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन रोमांटिक डेट के लिए एकदम सही है। जीवनसाथी या प्रेमी आपको कोई छोटा गिफ्ट देकर चौंकाएंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आपका ठहराव और स्थिरता किसी को बहुत आकर्षित कर सकती है। यदि आप रिलेशनशिप में हैं, तो कुछ गंभीर बातें आज हो सकती हैं, शादी से जुड़ी योजनाएं भी बन सकती हैं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आप थोड़ा अनपेक्षित व्यवहार कर सकते हैं, जिससे पार्टनर भ्रमित हो सकता है। दिल की जगह दिमाग से फैसले लेंगे तो दूरी बढ़ सकती है। सच्ची बात कहें रिश्ते में ईमानदारी ही सुंदरता है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) दिल बहुत कोमल है आज पुरानी यादें ताज़ा होंगी। अगर ब्रेकअप हुआ है, तो आज मन करेगा वापस बात करने का। सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं, वरना दिल फिर टूट सकता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!