लव राशिफल 8 मई- तेरे बिन मैं ना रहूं मेरे बिना तू

Edited By Updated: 08 May, 2026 01:00 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। किसी कारणवश साथी से दूर रहना

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। किसी कारणवश साथी से दूर रहना पड़ सकता है। सिंगल को दोस्तों में प्रेम संबंधों को लेकर प्रतिस्पर्धा का आभास होगा। जोश में आकर होश खोने से बचें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  वृष राशि वालों के चारों ओर इश्क की बहार छाई रहेगी, जिसमें डूबकर आप उसका  पूरा आनंद लेते हुए दिखाई देंगे परंतु ध्यान रहें ख्यालों की दुनिया में इतना न खोएं कि हकीकत का सामना कर पाना मुश्किल हो जाए। 

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज का दिन कुछ गजब ढाने वाला है। एक्स से रोमांटिक मुलाकात होने के आसार हैं। लव लाइफ कमाल की रहेगी। सिंगल के रिलेशन स्थापित हो सकते हैं। भावनाओं में बहने से बचें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) इस राशि के लोग आज पूरा दिन अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम में डूबे नज़र आएंगे। जीवन में हर तरह से सकारात्मकता आएगी। अविवाहित लोग अगर विवाह करने के बारे में सोच रहे हैं, तो समय सफलता प्राप्त करवाएगा।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज का दिन बहुत सारे शुभ समाचार लेकर आएगा। साथी का प्रपोज करने का अंदाज भावुक करेगा। लव लाइफ को जोश-ख़रोश से इंजॉय करेंगे। सिंगल का एक्स वापिस लौट आएगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) साथी के खराब मूड को अपनी मधुर वाणी से ठीक करेंगे। जिससे वो अपने दिल की बातें सांझा करेंगे। सिंगल अपने प्रेम संबंधों को लेकर चर्चाओं में रहेंगे लेकिन अभी भी सच्चा साथी मिलने में वक्त है।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) इंटिमेसी में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जिससे लव लाइफ रिफ्रेश हो जाएगी। सिंगल को मनचाहे साथी के साथ रोमांस का मौका मिलेगा। कहीं घुमने का प्रोग्राम भी बनेगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज रोमांस के लिए किसी नई जगह पर जाएंगे। साथी का प्रेम प्राप्त करने के लिए हर छोटा-बड़ा प्रयास सफल रहेगा। एक-दूसरे की बांहों में सुखद क्षणों का आनंद लेंगे। सिंगल को एक से अधिक लव प्रपोजल मिलेंगे, जिससे उन्हें बहुत खुशी मिलेगी।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज वर्क प्लेस पर व्यस्तता के चलते साथी को वक्त नहीं दे पाएंगे। लव लाइफ में खट्टास आने से रिश्तों में थोड़ी दूरी आ सकती है। सिंगल जिसे पाने के सपने लंबे समय से देख रहे थे, वे पूरे होंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) मकर राशि के जो सिंगल हैं तो बता दें इनके लिए समय बेहद शुभ माना जा रहा है, माना जा रहा है कि इनके जीवन में कोई प्रवेश कर सकता है जिसके बाद एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। मैरिड लोगों में झगड़ा होने की आशंका है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) किसी कारण से साथी से दूर रहना पड़ेगा। बेकरारी बढ़ेगी, खुद को मानसिक रुप से साथी के पास फील करेंगे। आज क्रश खुद आपको सामने से आकर प्रपोज करेंगे। 

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) लव लाइफ को नई ऊर्जा तो मिलेगी साथी ही रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। अफेयर शादी में बदल सकता है। सिंगल को एक से अधिक विवाह प्रस्ताव मिलेंगे लेकिन फैसला करने में समय लगेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!