Edited By Sarita Thapa,Updated: 23 Oct, 2026 08:02 AM

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के मालेगांव कस्बे में नवरात्र के बाद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा पर कुछ लोगों ने पथराव किया जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। पुलिस ने बताया कि घटना विदर्भ क्षेत्र में स्थित मालेगांव के टीपू सुल्तान चौक के पास हुई।...
वाशिम (महाराष्ट्र) (एजैंसी): महाराष्ट्र के वाशिम जिले के मालेगांव कस्बे में नवरात्र के बाद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा पर कुछ लोगों ने पथराव किया जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। पुलिस ने बताया कि घटना विदर्भ क्षेत्र में स्थित मालेगांव के टीपू सुल्तान चौक के पास हुई। विसर्जन के दौरान उड़ाया गया गुलाल कथित तौर पर एक मकान पर गिरने के बाद यह घटना हुई।
मालेगांव थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद कुछ व्यक्तियों ने विसर्जन में शामिल लोगों पर पथराव किया जिससे 2 समूहों के बीच टकराव हो गया। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत स्थिति पर काबू पा लिया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद शुरू में विसर्जन के आयोजकों ने इस बात पर जोर दिया कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाएगा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद तड़के करीब 4 बजे प्रतिमा विसर्जन की विधि पूरी की गई।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ