मणिमहेश यात्रा से पूर्व भरमौर आने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों पर लगेगा ग्रीन शुल्क!

Edited By Updated: 18 Jun, 2025 07:52 AM

manimahesh yatra 2025 update

भरमौर (चम्बा) (उत्तम): लघु सचिवालय के सभागार में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) भरमौर की बैठक डी.सी. मुकेश रेप्सवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 का आय एवं व्यय लेखा तथा 2024-25 के लिए वार्षिक बजट और कार्य योजना को...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

भरमौर (चम्बा) (उत्तम): लघु सचिवालय के सभागार में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) भरमौर की बैठक डी.सी. मुकेश रेप्सवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 का आय एवं व्यय लेखा तथा 2024-25 के लिए वार्षिक बजट और कार्य योजना को अनुमोदित किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भी प्रमुख प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि साडा भरमौर क्षेत्र की आय बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश से बाहर पंजीकृत वाहनों पर ग्रीन शुल्क लगाया जा सकता है, जो मणिमहेश से पूर्व लागू किया जा सकता है। बैठक में साडा भरमौर की आय में वृद्धि हेतु साडा द्वारा स्वीकृत दुकानों, जिम हॉल व पार्किंग परिसर को किराए पर देने, पुराने बस स्टैंड के पास स्थित शॉपिंग काॅम्पलैक्स को किराए पर देकर आय अर्जित करने, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर मैंटीनैंस शुल्क लगाने, बिल्डिंग प्लान रैगुलेशन का सख्ती से पालन और प्रवर्तन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करना तथा भरमौर नगर में सफाई सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!