बुध का आपकी किस्मत से है सीधा कनेक्शन, राशियों पर डालेगा विशेष प्रभाव

Edited By ,Updated: 30 Nov, 2016 03:38 PM

mercury  budh dev

नवग्रह में सर्वाधिक छोटा गृह बुध, सूर्य के सबसे ज़्यादा नजदीक है। बुध गृह ज्ञान, बुद्धि और विवेक के स्वामी माने जाते हैं। सोमवार दिनांक 28.11.16 बुध देव ने वृश्चिक राशि को त्यागकर धनु राशि में

नवग्रह में सर्वाधिक छोटा गृह बुध, सूर्य के सबसे ज़्यादा नजदीक है। बुध गृह ज्ञान, बुद्धि और विवेक के स्वामी माने जाते हैं। सोमवार दिनांक 28.11.16 बुध देव ने वृश्चिक राशि को त्यागकर धनु राशि में गोचर कर लिया है। वैसे तो बुध किसी भी राशि में लगभग 30 दिन तक रहते हैं, परंतु इस बार बुध 66 दिनों के लिए धनु राशि में रहेंगे। ज्योतिष की पंचांग प्रणाली अनुसार बुध सोमवार दिनांक 28.11.16 को रात 22 बजकर 21 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं व शुक्रवार दिनांक 03.02.17 को दिन 13 बजकर 27 मिनट पर मकर में प्रवेश करेंगे। बुध का धनु राशि में गोचर सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा। संभवतः समय आपके लिए मंगलकारी रहे परंतु कुछ कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है। 

 

अतः बुध के गोचर के कारण भविष्य में होने वाले सभी तरह के बदलावों के प्रति सतर्कता ज़रूरी है। इस दौरान कई शुभाशुभ अनुभवों को महसूस करेंगे। तो आएं जानते हैं कि बुध का धनु राशि में गोचर आपके जीवन पर क्या असर डालेगा।


मेष: ज्ञान पाने की तीव्र लालसा रहेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। उच्च शिक्षा हेतु बाहर जाने के योग हैं। लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। बड़े प्रयास से तरक्की मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कठिन परिश्रम से आमदनी बढ़ेगी।


वृष: समय आर्थिक लिहाज से दुर्भाग्यशाली है। घाटे की वजह से नुकसान होगा। गलतफहमी की वजह से प्रेमीयों में अनबन रहेगी। जादू टोने की ओर ध्यान जाएगा। धन का संचय करने के लिए जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।


मिथुन: समय आपके पक्ष में रहेगा। ढेर सारी खुशियां मिलेंगी। घर-परिवार में शांति-सद्भाव बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में मजबूती आएगी। सेहत एकदम अच्छी रहेगी। कामकाजी और नौकरीपेशा जातकों को सफलता मिलेगी।


कर्क: लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे, न्यायिक मामलों और वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। मतभेदों के कारण भाई-बहनों के साथ रिश्ते कटु रहेंगे। नौकरी-व्यापार में स्वयं द्वारा किए गए प्रयासों की बदौलत तरक्की होगी।


सिंह: मन में कुछ नया करने की इच्छा होगी, छात्र पढ़ाई में बेहतर करेंगे। ज्ञान में वृद्धि होगी। प्यार से जुड़े मसलों हेतु अच्छा समय है। दिल की बात कहने में कामयाब होंगे। करियर में भी सकारात्मक संकेत के योग हैं।


कन्या: पारिवारिक जीवन आनंदायक रहेगा। परिवार की ओर झुकाव बढ़ेगा। शांति-सद्भाव बना रहेगा और मानसिक सुकून मिलेगा। प्रोफैशनल लाइफ अहम पड़ाव पर होगी। अच्छे फैसले व व्यवहार सफलता का द्वार खोल देंगे।


तुला: कम्युनिकेशन, सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को जबरदस्त कामयाबी मिलेगी। कम दूरी की यात्रा के योग हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों से आनंद की प्राप्ति होगी। भाई-बहनों को तरक्की मिलेगी।


वृश्चिक: धन संचय होगा। कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके पक्ष में खड़े होंगे। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार और रिश्तेदारों के साथ अच्छ समय बीतेगा। ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिलेगा। उधार लेने से बचें।


धनु: सोचने की क्षमता में वृद्धि होगी। अच्छे फैसलों की वजह से सफलता आपके कदमों में होगी। जीवनसाथी आपको लेकर फिक्रमंद रहेगा। कार्यस्थल व ऑफिस में सफलता मिलेगी। हंसमुख व्यवहार से सबको खुश रखेंगे।


मकर: समय पक्ष का नहीं है। खर्च बढ़ेंगे व आप लंबी यात्रा पर जाने के बारे में सोच सकते हैं। निराशा हाथ लग सकती है। आपके सोचने के तरीकों से फैसलों पर असर पड़ेगा। लिहाजा कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें


कुंभ: शिक्षा और ज्ञान में वृद्धि होगी। सूझ-बूझ से काम लेने पर सफलता मिलेगी। आकस्मिक आर्थिक लाभ के योग हैं। प्रेम प्रसंग से जुड़े मसले पक्ष में रहेंगे। संतान पक्ष से लाभ मिल सकता है। सभी इच्छाएं पूरी होंगी।


मीन: निपुणता से काम करेंगे। कार्यस्थल पर आपके कामों को सराहा जाएगा। नौकरी में अच्छी खबर मिल सकती है। आमदनी में बढ़ौतरी होगी। परिवार में शांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अति उत्साह से बचें।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!