Monthly Love Horoscope August: अगस्त के महीने में इन राशियों की लव लाइफ रहेगी बेहद शानदार

Edited By Updated: 25 Jul, 2025 11:11 AM

monthly love horoscope august

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस महीने आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं, जिससे विचार तो मिलेंगे लेकिन ज़रूरतें अलग होंगी। पार्टनर से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस महीने आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं, जिससे विचार तो मिलेंगे लेकिन ज़रूरतें अलग होंगी। पार्टनर से बातचीत में स्पष्टता ज़रूरी होगी वरना गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। सिंगल मेष राशि वालों को जुलाई के दूसरे सप्ताह में किसी पुराने मित्र से रोमांटिक प्रस्ताव मिल सकता है।
लव थीम: रिश्तों में ईमानदारी से मिलेगा नया मोड़।
टिप: भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम भरे रिश्तों में स्थिरता बनी रहेगी लेकिन नयापन लाने के लिए आपको भावनात्मक स्तर पर कुछ प्रयास करने होंगे। यदि पहले से ही रिलेशनशिप में हैं तो एक साथ कोई ट्रिप या नया अनुभव संबंधों को गहराई देंगे। सिंगल वृषभ जातकों के लिए 18 अगस्त के बाद सोशल सर्कल से लव कनेक्शन बन सकता है।
लव थीम: स्थिर प्रेम में नई ऊर्जा का संचार होगा।
टिप: काम और रिश्ते में संतुलन बनाएं अन्यथा प्रेम की नैय्या डूब सकती है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) इस महीने मिथुन राशि वालों के लिए दिल और दिमाग के बीच खींचतान रहेगी। संवाद में पारदर्शिता रखें। जो लोग रिलेशन में हैं, वो रिश्ते को संबंधों तक आगे ले जाने की सोच सकते हैं।सिंगल किसी के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे लेकिन जल्दी निर्णय लेने से बचें। पुराने प्यार की वापसी भी हो सकती है, लेकिन सोच-समझकर आगे बढ़ें।
लव थीम: दिल कहे कुछ, दिमाग कुछ और के बीच भंवर में फंसे रहेंगे।
टिप: इमोशनल ओवरलोड से बचें, संतुलन बनाए रखें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) इस माह प्यार में नयापन और उत्साह रहेगा। साथी से स्थिरता और भावनात्मक सुरक्षा मिलेगी। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है पर आपकी भावनात्मक गहराई दूसरों के लिए भारी पड़ सकती है। जो पहले से रिलेशन में हैं, उन्हें पार्टनर की ओर से थोड़ी दूरी या ठंडापन महसूस हो सकता है, संवाद ही समाधान है। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें अचानक कोई आकर्षक व्यक्ति मिल सकता है।
लव थीम: भावनाओं में बहने से पहले सच्चाई देखें।
टिप: वचनबद्धता से डरें नहीं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आपके आकर्षण में तो कोई कमी नहीं लेकिन इस महीने आप थोड़ा अधिक पज़ेसिव हो सकते हैं। अपने साथी को स्पेस दें। सिंगल सिंह जातक ऑफिस या कार्यक्षेत्र में किसी से क्लोज हो सकते हैं। सावधानी बरतें, क्योंकि अफवाहें तेज़ हो सकती हैं। क्रश और सिंगल का एक-दूसरे के परिवार से जुड़ाव बढ़ेगा। रोमांस में ड्रामा और तीव्रता दोनों रहेंगे।
लव थीम: जुनून और जलन दोनों साथ चलेंगे, बैलेंस करना जरुरी है।
टिप: भावनाओं को नजरअंदाज न करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आपके आसपास कोई है जो आपको पसंद करता है, लेकिन वह सीधे सामने नहीं आएगा। छोटी-छोटी बातों में छुपे संकेतों को समझें। प्यार में हैं तो भावनात्मक दूरी को पाटने के लिए कुछ गहरे संवाद ज़रूरी होंगे। भावनात्मक रिश्तों के लिए समय अनुकूल है। कोई पुराना रिश्ता फिर से लौट सकता है। गहरा भावनात्मक जुड़ाव रहेगा।
लव थीम: सूक्ष्म इशारे ही प्रेम का संकेत हैं।
टिप: प्यार में बराबरी ज़रूरी है।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आपका इंटेंस नेचर किसी को प्रभावित कर रहा है लेकिन अगर आपने दिल की बात नहीं कही तो मौका हाथ से निकल सकता है। जो पहले से संबंध में हैं, उन्हें साथी की निजी बातें जानकर चौंकने का अनुभव हो सकता है, संयम रखें। सिंगल की इस महीने प्रेम प्रस्ताव या शादी की बात बन सकती है। पुराने ज़ख्म भरेंगे, रिश्ते में नई शुरुआत होगी।
लव थीम: गुप्त आकर्षण पर खुलकर जताना ज़रूरी है अन्यथा रिश्ता रेत की तरह हाथों से फिसल जाएगा।
टिप: पार्टनर की पसंद को प्राथमिकता दें।  

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) रिश्तों में संतुलन बनाना इस महीने चुनौतीपूर्ण रहेगा। आप दिल से प्यार देना चाहेंगे पर सामने वाला उतना उत्साहित नहीं होगा। इस समय अपने आत्मसम्मान को ज़रूरी प्राथमिकता दें। पुराने रिश्ते से नजदीकी भी संभव है। सिंगल का किसी से आकर्षण बढ़ेगा लेकिन अहंकार टकरा सकता है। रोमांटिक प्रस्ताव मिलने की पूरी संभावना है।
लव थीम: बैलेंस बनाना ही रिश्तों की कुंजी है।
टिप: मन की बात दबाकर न रखें अन्यथा खुद में खिन्नता आएगी।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आप अपने प्रेम भरे रिश्ते में अधिक स्पेस चाहेंगे लेकिन पार्टनर की ज़रूरतें विपरीत हो सकती हैं। इससे टकराव संभव है। रिश्तों में वर्चस्व की लड़ाई से बचें। सिंगल हैं तो कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो बहुत रोमांचक है पर भावनात्मक रूप से कम उपलब्ध है। मैरिड कपल्स के दिल से दिल जुड़ेंगे। संभव है दो से तीन भी हो जाएं।
लव थीम: आज़ादी और प्रतिबद्धता के बीच का संघर्ष
टिप: प्रेम में आदर्श की अपेक्षा कम करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आप अब खुद को किसी गंभीर रिश्ते के लिए तैयार महसूस करेंगे। इस महीने की शुरुआत में ही कोई मजबूत कनेक्शन बन सकता है। जो पहले से रिलेशनशिप में हैं, वे शादी या दीर्घकालिक कमिटमेंट की बात शुरू कर सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए सोच-समझकर कदम बढ़ाने का समय है। स्वास्थ्य या घरेलू मुद्दों पर एकजुटता दिखेगी। अलग हटकर सोचने की आदत प्यार में भी दिखेगी।
लव थीम: स्थायित्व की ओर पहला कदम बढ़ाएं।
टिप: दिल और दिमाग दोनों से काम लें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) इस महीने आपके चार्म से लोग आकर्षित होंगे लेकिन रिश्तों में फोकस और प्रतिबद्धता की ज़रूरत है। आप अपने पार्टनर से ज्यादा स्थिरता और लॉयल्टी चाहेंगे, जो भरपूर मिलेगी। एक्स की याद या अचानक मुलाकात भावनाओं को उथल-पुथल कर सकती है। जो रिलेशनशिप में हैं, उन्हें पार्टनर की ओर से अप्रत्याशित सपोर्ट मिलेगा, जिससे रिश्ते में नया भरोसा बनेगा।
लव थीम: दिल पुराने घाव फिर से टटोल सकता है।
टिप: अहंकार न आने दें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) प्रेम में सामंजस्य और आकर्षण बना रहेगा। किसी अनबन के बाद रिश्तों में मिठास लौटेगी। यदि किसी आदर्श प्रेम की तलाश में हैं तो वर्तमान में हकीकत से जुड़ना अब ज़रूरी हो गया है। यदि आप रिलेशन में हैं तो पार्टनर के साथ व्यावहारिक निर्णय लेने होंगे। सिंगल मीन जातकों को क्रिएटिव या आध्यात्मिक व्यक्ति से प्रेम का संकेत मिल सकता है।
लव थीम: सपनों की दुनिया से बाहर निकलने का समय है।
टिप: वाणी में नरमी रखें, गुस्सा रिश्ते को बिगाड़ सकता है। 
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!