National Drama Festival: पूर्वोत्तर राष्ट्रीय नाट्य समारोह का दिल्ली में आयोजन, सैकड़ों कलाकार करेंगे कई नाटकों का मंचन

Edited By Updated: 27 Mar, 2024 07:07 AM

national drama festival

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय- एन.एस.डी 27 मार्च से दिल्ली में 8वां पूर्वोत्तर नाट्य समारोह आयोजित कर रहा है। कोविड महामारी के कारण दो साल तक पूर्वोत्तर नाट्य समारोह नहीं हो

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय- एन.एस.डी 27 मार्च से दिल्ली में 8वां पूर्वोत्तर नाट्य समारोह आयोजित कर रहा है। कोविड महामारी के कारण दो साल तक पूर्वोत्तर नाट्य समारोह नहीं हो सका था। 

एन.एस.डी के निदेशक चिन्तरंजन त्रिपाठी ने बताया कि नई दिल्ली के द्वारका और जनकपुरी में यह नाट्य समारोह किया जाएगा। इसमें पूर्वोत्तर की 5 भाषाओं में 5 नाटकों का मंचन किया जाएगा। इन नाटकों के माध्यम से दर्शकों को पूर्वोत्तर के जनजीवन, संस्कृति और सम्बन्धों की झलक देख सकते हैं। 

त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2015 से एन.एस.डी पूर्वोत्तर नाट्य समारोह कर रहा है और हर साल तीन राज्यों में ये नाटक करते हैं। इस बार हम एन.एस.डी कैंपस से बाहर द्वारका और जनकपुरी में यह कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि बांग्ला, मणिपुरी, असमी, हिंदी के अलावा नागालैंड की भाषा नगसमी में ये नाटक होंगे। तीन दिन में तीन-तीन शो और दो दिन में दो शो होंगे। इस तरह कुल दस शो होंगे। पूर्वोत्तर राष्ट्रीय नाट्य समारोह–2024 का शुभारम्भ राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के अभिमंच सभागार से होगा तथा सभी 3 स्थानों पर एक साथ नाट्य मंचन प्रारम्भ किया जाएगा। अभिमंच, सम्मुख तथा सीसीआरटी स्थित भरतमुनि सभागार में प्रस्तुति का समय सायं 6.30 बजे से सुनिश्चित किया गया है।  भारती कॉलेज सभागार में नाट्य प्रस्तुति सायं 3.30 बजे से प्रारम्भ होगा।
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!