Nepal Flood: ‘हरे कृष्ण’ का जाप कर सुरंग में नौ दिन सुरक्षित रहे संजय

Edited By Updated: 05 Sep, 2026 10:08 AM

nepal flood

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,295 हो गई। इसी बीच एक अच्छी खबर भी मिली। त्रिशूली 3ए जलविद्युत परियोजना की सुरंग में नौ दिन से फंसे दो लोगों को जिंदा बचा लिया गया।

काठमांडू (एजैंसी): नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,295 हो गई। इसी बीच एक अच्छी खबर भी मिली। त्रिशूली 3ए जलविद्युत परियोजना की सुरंग में नौ दिन से फंसे दो लोगों को जिंदा बचा लिया गया। सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाले जाने के कुछ ही देर बाद संजय साह ने कहा ‘मैं हरे कृष्ण का जाप कर रहा था।’ इसके साथ ही उनका असाधारण संघर्ष उस दिन खत्म हुआ, जिस दिन लाखों लोग कृष्ण जन्माष्टमी मना रहे हैं। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम लगभग 5,000 लापता लोगों की तलाश और बचाव के लिए अभियान चला रही है। अब तक 13,093 लोगों को बचाया जा चुका है।

नेपाल सेना के जनसंपर्क निदेशालय के अनुसार, सुरंग से जिंदा बचाए गए दो लोगों की पहचान परियोजना में मैकेनिकल सुपरवाइजर कबीर महार्जन (45) और फोरमैन संजय साह (30) के रूप में हुई है। महार्जन को काठमांडू के छावनी स्थित नेपाल आर्मी अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। साह का नुवाकोट के त्रिशूली अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सप्तरी जिले के रहने वाले साह ने सुरक्षा कर्मियों को बताया कि सुरंग में फंसे रहने के दौरान उन्होंने पिछले नौ दिन से ‘हरे कृष्ण’ मंत्र का जाप किया। काठमांडू के रहने वाले महार्जन की पत्नी ने कहा कि उनके पति को “दूसरी जिंदगी” मिली है। इस बीच, भारत से राहत सामग्री लेकर छठी और सातवीं उड़ानें गुरुवार रात काठमांडू पहुंचीं, जिनमें 21.5 टन राहत सामग्री थी।

275 भारतीय अब भी लापता
विदेश मंत्रालय ने बताया कि भीषण बाढ़ के बाद 275 भारतीय अब भी लापता हैं, जबकि 166 अन्य लोगों को बचा लिया गया है। मंत्रालय ने बताया कि चीन से नेपाल में 1,907 भारतीय नागरिक सुरक्षित पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत ने करीब 95 टन राहत सामग्री नेपाल को भेजी है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!