Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Sep, 2025 02:01 PM

Pitru photo:पितृपक्ष का समय पूर्वजों को स्मरण करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान लोग पितरों की तस्वीर के सामने कई सारी चीजें रखते हैं। कुछ खास चीजों को अपने पितरों की तस्वीर के सामने रखने से घर का वास्तु अच्छा...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Pitru photo: पितृपक्ष का समय पूर्वजों को स्मरण करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान लोग पितरों की तस्वीर के सामने कई सारी चीजें रखते हैं। कुछ खास चीजों को अपने पितरों की तस्वीर के सामने रखने से घर का वास्तु अच्छा बना रहेगा।
पितरों की तस्वीर के पास हमेशा जल से भरा हुआ तांबे या चांदी का छोटा पात्र रखना शुभ माना जाता है। यह जल पवित्रता का प्रतीक होता है और इससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसे आपको रोजाना बदलना चाहिए। साथ ही अपने पितरों के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करनी चाहिए कि आपके घर में किसी तरह की नेगेटिव एनर्जी न आए। हमेशा घर में सकारात्मकता बनी रहे।

वास्तु और शास्त्रों के अनुसार पितरों की तस्वीर या स्थान पर काले तिल और कुशा रखना अनिवार्य माना गया है। यह पितरों की आत्मा को तृप्त करता है और उनके आशीर्वाद से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही जीवन में आने वाली अड़चने कम होती हैं। इसलिए आपको इसे जरूर करना चाहिए। आप इसे रोजाना करें।

Keep some things in mind before placing the picture of ancestors पितरों की तस्वीर लगाने से पहले रखें कुछ बातों का ध्यान-
शयनकक्ष में पूजा घर और पूर्वजों के चित्र लगाना अपशगुन होता है।
पितरों की एक से अधिक तस्वीर घर में न लगाएं।
पूर्वजों की तस्वीर मंदिर में न लगाएं।
रसोई में भी मृत पितरों की फोटो न लगाएं।
पितरों की फोटो को घर के जीवित लोगों की तस्वीरों के साथ न लगाएं।
अपने पारिवारिक चित्रों को घर के पूर्व या उत्तर कोने में न लगाएं। दक्षिण पश्चिम की दिशा में पति-पत्नी की फोटो लगानी चाहिए।
