Prediction Rashifal 2024: साल 2024 में इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, मिलेगी मनचाही तरक्की

Edited By Updated: 16 Dec, 2023 08:11 AM

prediction rashifal

साल 2024 का शुभ आरंभ होने वाला है। ऐसे में भविष्य में क्या होने वाला है, यह जानने की उत्सुकता हर किसी को होती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह का व्यक्ति के जीवन पर अच्छा और बुरा प्रभाव देखने को

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Prediction Rashifal 2024: साल 2024 का शुभ आरंभ होने वाला है। ऐसे में भविष्य में क्या होने वाला है, यह जानने की उत्सुकता हर किसी को होती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह का व्यक्ति के जीवन पर अच्छा और बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। नियत समय पर हर ग्रह राशि परिवर्तन करता है और अन्य ग्रहों के साथ उनकी युति, मार्गी, वक्री, उदय और अस्त जैसी स्थिती भी बनती है। 1 साल में नव ग्रह जो भी रुख लेते हैं, उसके अनुसार व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव आता रहता है। शनि, गुरु और राहु-केतु धिमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि ढाई वर्ष के बाद, गुरु 13 महीनों में और राहु-केतु उल्टी चाल में चलते हुए 18 महीनों उपरांत राशि बदलते हैं। वर्तमान समय में चल रहे साल 2023 में शनि, गुरु और राहु तीनों ने ही राशि परिवर्तन किया और विभिन्न राशियों पर अपना प्रभाव डाला। मौजूदा समय में शनि अभी कुंभ राशि में विचरन कर रहे हैं। गुरु मेष राशि में और राहु मीन राशि में विराजित हैं। 2025 तक इन तीनों ग्रहों का गोचर रहेगा तत्पश्चात यह राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर रहेगा। आईए जानें, कौन सी राशियों के जीवन पर पड़ेगा इनका सकारात्मक प्रभाव। ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसी रहेगी आपके लिए 2024 की भविष्यवाणी-  

Aries Horoscope मेष राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2024 मेष राशि वालों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। मेष राशि के लोगों के ऊपर गुरु का विशेष प्रभाव बना रहेगा। गुरु का लग्न भाव में होने के कारण मेष राशि वालों को करियर, कारोबार में अच्छा लाभ होगा। बिजनेस में धन का लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। परिवार में मधुरता बनी रहेगी। छात्रों को विदेश जाकर पढ़ने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी।

Taurus Horoscope वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए साल 2024 बहुत ही अच्छा रहने वाला है। न्याय और कर्म के देवता वृष राशि में विराजमान रहेंगे। जिससे इस राशि के व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। कारोबार में पिछले साल की अपेक्षा से ज्यादा धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आएगी। राजनीति के लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे।  

Leo Horoscope सिंह राशि
साल 2024 का साल बहुत सारी सफलता और तरक्की लेकर आने वाला है। सिंह राशि के लोगों के ऊपर शनि, गुरु और राहु-केतु तीनों का प्रभाव बना रहेगा। नया साल आपके करियर में नई उड़ान दिलवा सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के चक्करों से छुटकारा मिलेगा। पुराने अटके हुए मामले सुलझ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!