राम मंदिर चढ़ावा चोरी और छात्र प्रदर्शन पर संसद में फिर हंगामा

Edited By Updated: 07 Aug, 2026 08:20 AM

ram mandir donation controversy

अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) समेत कई विपक्षी दलों के हंगामे के कारण गुरुवार को लोकसभा की कार्रवाई एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए...

नई दिल्ली (एजैंसी): अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) समेत कई विपक्षी दलों के हंगामे के कारण गुरुवार को लोकसभा की कार्रवाई एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। मानसून सत्र शुरू होने के बाद से अब तक सदन में एक भी दिन प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सका है। 

कार्रवाई शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम हमलों की बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित कराई। इसके बाद विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए वैल में पहुंच गए। सपा सांसद अयोध्या में राम मंदिर के कथित चढ़ावे की चोरी का मुद्दा उठा रहे थे, जबकि कांग्रेस सदस्य दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे थे।

उधर, राज्यसभा में भी इसी मुद्दे पर हंगामा देखने को मिला। सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू से विपक्ष की भावनाओं से गृहमंत्री अमित शाह को अवगत कराने को कहा। विपक्षी सदस्य राम मंदिर चढ़ावा और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मामले में गृहमंत्री के बयान की मांग पर अड़े रहे। संसद परिसर में भी कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के सांसदों ने प्रदर्शन किया। सांसदों ने ‘अमित शाह, जवाब दो’ लिखे बैनर के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोनों मामलों पर जवाब मांगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!