Ram Mandir news: राम मंदिर ट्रस्ट का CEO बनाने के लिए बदलना होगा कानून

Edited By Updated: 01 Jul, 2026 10:14 AM

ram mandir news

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की तैयारी की जा रही है। ट्रस्ट के गठन के लिए जारी केंद्र सरकार की योजना में सीईओ जैसे किसी पद का प्रावधान नहीं है। ऐसे में यदि ट्रस्ट में सीईओ की नियुक्ति करनी है...

अयोध्या (एजैंसी): श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की तैयारी की जा रही है। ट्रस्ट के गठन के लिए जारी केंद्र सरकार की योजना में सीईओ जैसे किसी पद का प्रावधान नहीं है। ऐसे में यदि ट्रस्ट में सीईओ की नियुक्ति करनी है तो पहले ट्रस्ट से संबंधित कानूनी ढांचे और नियमों में संशोधन करना होगा।

सूत्रों का कहना है कि हाल के घटनाक्रम के बाद ट्रस्ट की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा चल रही है। इसी क्रम में सीईओ नियुक्त करने का सुझाव भी सामने आया है।  इसी बीच राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले और ट्रस्ट के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों के इस्तीफों के बाद ट्रस्ट की आगामी रणनीति तय करने के लिए 6 जुलाई को अयोध्या में महत्वपूर्ण बैठक होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे इस बैठक में स्वीकार किए जाने की संभावना है। 

यदि दोनों इस्तीफे स्वीकार कर लिए जाते हैं तो ट्रस्ट में तीन पद रिक्त हो जाएंगे। सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के निधन के बाद उनका पद एक वर्ष से खाली है। यदि ट्रस्ट का पुनर्गठन किया जाता है तो रिक्त पदों पर नए सदस्यों की नियुक्ति पर विचार किया जाएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!