Daily Horoscope: जानें, क्या कहती है आपकी राशि

Edited By Updated: 19 May, 2021 07:37 AM

rashifal in hindi

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ     आमतौर पर स्ट्रांग सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा,

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ    
आमतौर पर स्ट्रांग सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, अफसर, बड़े लोग मेहरबान, कंसिडरेट बने रहेंगे।

वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो 
बाद दोपहर तक कामकाजी साथी आपके अनुकूल चलेंगे तथा तालमेल बनाए रखेंगे, फिर बाद में भी समय कामयाबी वाला बनेगा।

मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह
बाद दोपहर तक सितारा धन लाभ वाला, यत्न करने पर कोई कारोबारी मुश्किल हटेगी, मगर बाद में भी समय बेहतर हालात रखने वाला।

कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो
सितारा कारोबारी कामों के लिए अच्छा, यत्न करने पर न सिर्फ कोई कामकाजी बाधा-मुश्किल ही हटेगी बल्कि आपकी प्लानिंग में कुछ पेशकदमी भी होगी।

सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे 
सितारा बाद दोपहर तक नुक्सान वाला, किसी न किसी पंगे के खड़े रहने का डर बना रहेगा, फिर बाद में आम हालात सुधरेंगे।

कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
सितारा बाद दोपहर तक व्यापार कारोबार की दशा कंफर्टेबल रखने वाला, मगर बाद में किसी उलझन झमेले के उभरने का डर रहेगा।

तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते 
सितारा बाद दोपहर तक कामयाबी वाला, इज्जत-मान की प्राप्ति, मगर बाद में कामकाजी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट दे सकती है।

वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु
बाद दोपहर तक धार्मिक कामों में जी लगेगा,  शत्रु आपके समक्ष टिक न सकेंगे, मगर बाद में समय सफलता दे सकता है।

धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे 
सतारा बाद दोपहर तक ढीला, मौसम के एक्सपोइयर से बचाव रखें, शीत वस्तुओं का इस्तेमाल भी कम करें।

मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
सितारा बाद दोपहर तक बेहतर, अर्थदशा कंफर्टेबल रहेगी, मगर बाद में समय ढीला बनेगा, कोई उलझन-मुश्किल जागेगी।

कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,गे,सो,द 
सितारा बाद दोपहर तक एहतियात, परेशानी वाला, किसी न किसी कारण विरोध बना रहेगा, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।

मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
सितारा बाद दोपहर तक बेहतर, यत्न करने पर कोई उद्देश्य-मनोरथ सिरे चढ़ेगा, मगर बाद में समय कम्प्लीकेशन वाला बनेगा।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!